फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Paddy stored in market yards gets soaked in the rain; lack of lifting adds to farmers' woes.

Kaithal News: बारिश में भीगा मंडियों में पड़ी धान, उठान न होने से किसानों की बढ़ी परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Paddy stored in market yards gets soaked in the rain; lack of lifting adds to farmers' woes.
अनाज मंडी में खुले आसमान के नीचे पड़ी बारिश में भीगी धान। संवाद
गुहला-चीका। शनिवार रात हुई तेज बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। चीका की पुरानी अनाज मंडी और अतिरिक्त अनाज मंडी में खुले आसमान के नीचे पड़ा लाखों क्विंटल धान भीग गया। किसान पहले ही उठान में देरी से परेशान थे, वहीं बारिश के बाद फसल को बचाना चुनौती बन गया है। किसानों का आरोप है कि मंडियों में धान को बारिश से बचाने के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। उन्हें अपने स्तर पर तिरपाल लगाकर फसल ढकनी पड़ रही है। शनिवार रात करीब आठ बजे तेज बारिश और हवाओं के कारण शहर के निचले इलाकों, बाजारों और कई वार्डों में जलभराव हो गया। छोटी मंडी सहित कई जगह पानी भरने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। खेतों में काटकर रखा गया धान भी भीग गया। किसानों को आशंका है कि अधिक नमी के कारण फसल की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है और दाने अंकुरित होने का खतरा भी बढ़ सकता है।
विज्ञापन


20 दिन से मंडियों में पड़ा धान
किसान नेता चमकौर बनेड़ा, केवल सदहरेड़ी और गुरनाम सिंह ने कहा कि मंडियों में धान का समय पर उठान नहीं हो रहा। कई किसानों की फसल करीब 20 दिन से मंडियों में पड़ी है। अब बारिश ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भीगा हुआ धान लेने से एजेंसियां इन्कार कर रही हैं। किसानों ने प्रशासन से जल्द उठान करवाने, भीगी फसल की खरीद सुनिश्चित करने और नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन


गेहूं की बिजाई में भी हो सकती है देरी
बारिश से खेतों में नमी बढ़ने के कारण आगामी गेहूं की बिजाई प्रभावित होने की आशंका है। सब्जियों की फसलों को भी नुकसान पहुंच सकता है। किसानों ने मांग की है कि मंडियों में जल निकासी और फसल को ढकने की उचित व्यवस्था की जाए, ताकि आगे ऐसी स्थिति में नुकसान कम हो सके।

अनाज मंडी में खुले आसमान के नीचे पड़ी बारिश में भीगी धान। संवाद

अनाज मंडी में खुले आसमान के नीचे पड़ी बारिश में भीगी धान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed