फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   ग्रुप डी की परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थियों ने की कानों में बालिया व मंगलसूत्र की छूट की मांग

ग्रुप डी की परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थियों ने की कानों में बालिया व मंगलसूत्र की छूट की मांग

Sun, 18 Nov 2018 12:04 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
ग्रुप डी की परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थियों ने की कानों में बालिया व मंगलसूत्र की छूट की मांग
नकल पर रोक जरूरी, महिलाओं के गले से मंगलसूत्र उतरवाना उचित नहीं
विज्ञापन

- ग्रुप डी की परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
कहा- महिलाओं देनी चाहिए छूट, होती है अधिक परेशानी
फोटो नंबर-17 से 20
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। ग्रुप डी की परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थियों ने महिलाओं को सुरक्षा को लेकर छूट देने की मांग की है। परीक्षार्थियों का कहना है सरकार सुरक्षा के मद्देनजर युवकों की कड़ी तलाशी तो ले सकती है। लेकिन महिलाओं के गले से मंगलसूत्र व कानों की बालियां तक उतारना उचित नहीं है। परीक्षार्थियों ने कहा कि सरकार नकल रोक पारदर्शिता से परीक्षा करवाए यह एक अच्छी बात है। लेकिन महिलाओं पर इतनी पाबंदी लगाना उनके अधिकारों पर हनन करने जैसा है।
परीक्षा देने पहुंचे रोहतक निवासी निरंजन खर्ब ने बताया कि सरकार की ओर परीक्षा केंद्रों को काफी दूर बनाया जाता है। जिस कारण परीक्षार्थियों को काफी सामान को अपने साथ लेकर चलना पड़ता है। परीक्षा केंद्रों में आने में भी बहुत परेशानी होती है। सरकार द्वारा ग्रुप डी पेपर के दौरान जांच केवल एक दिखावा है।
विज्ञापन

करनाल निवासी रामजी ने बताया कि परीक्षा के दौरान जांच सरकार की एक अच्छी व्यवस्था है। इससे परीक्षा में पारदर्शिता आएगी। जितनी ज्यादा सुरक्षा को दुुरुस्त किया जाएगा। उतना ही योग्य उम्मीदवारों को मौका मिलेगा। भिवानी निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि इस प्रकार की जांच करने से योग्य उम्मीदवारों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनजीत नरवाना ने बताया कि इस प्रकार की जांच करने से नकल रहित परीक्षा को बढ़ावा मिलेगा। अनू भिवानी ने बताया कि यात्रा के दौरान बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा। सरकार द्वारा ग्रुप डी की परीक्षा के लिए नजदीक के जिलों में देने परीक्षा केंद्र देने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed