फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   गोल्ड मेडलिस्ट हरविंद्र सिंह का किया जोरदार स्वागत

गोल्ड मेडलिस्ट हरविंद्र सिंह का किया जोरदार स्वागत

Thu, 18 Oct 2018 12:26 AM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
गोल्ड मेडलिस्ट हरविंद्र सिंह का किया जोरदार स्वागत
गोल्ड मेडलिस्ट हरविंद्र सिंह का किया स्वागत
विज्ञापन

फोटो संख्या-25
गुहला-चीका। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आयोजित की गई पैरा एशियन गेम में तीरंदाजी में गोल्ड मेडल जीतने के बाद अपने घर पहुंचे हरविंद्र सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। हरविंद्र को कैथल से एक खुली जीप में विजयी जलूस के रूप में चीका तक लाया गया। जहां पर उन्होंने सबसे पहले शहर के मुख्य चौक में लगी शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा को नमन किया। चौक पर लोगों ने हरविंद्र का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। इस मौके पर हरविंद्र ने कहा कि देश के लिए गोल्ड मेडल जीतना किसी सपने को सच करने के समान है। हरविंद्र सिंह के आज अपने घर अजीत नगर कसौर कॉलोनी पहुंचने पर हलका विधायक कुलवंत बाजीगर, मांगे राम जिंदल, मंगत राम संधू, तरसेम गोयल, अमरजीत सिंह घोतरा,मिलखी राम अग्रवाल, कुलभूषण शर्मा, सतनाम सिंह, रमेश लाल ढांडा, डॉ. सतीश मित्तल, संजीव जिंदल, नरेश जैन ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed