फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   पैलेस बनाने के विरोध में ग्रामीणों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

पैलेस बनाने के विरोध में ग्रामीणों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

Fri, 31 Aug 2018 12:02 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
पैलेस बनाने के विरोध में ग्रामीणों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन
पैलेस बनाने के विरोध में ग्रामीणों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव क्योड़क में पंचायत द्वारा बाल्मीकि बस्ती के बीच में परचेज सेंटर को पैलेस बनाने के विरोध में कुछ ग्रामीणों ने डीसी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि पैलेस के कारण यहां पर बस्ती के लोगों को डीजे बजने पर परेशानी का सामना करना पड़ेगा और बच्चों की पढ़ाई बाधित होगी। बस्ती के लोगों ने बताया कि 40-45 साल से जो क्योड़क होती थी सरपंच ने रेजूलेशन पाकर मार्केट कमेटी को दे दी है। जो परचेज सेंटर कमेटी का है। क्योड़क गांव के किसानों को सीजन के दौरान इस परचेज सेंटर का पूरा लाभ है। इसमें मार्केट कमेटी के करोड़ों रुपये की संपत्ति लगा रखी है। चारों तरफ बाउंड्री वॉल बनी हुई थी। गांव के सरपंच बलकार आर्य उसमें पैलेस बनाने जा रहे हैं। जबकि परचेज सेंटर बाल्मीकि बस्ती के बीच में है। जिससे हमारे गरीब तबके के बच्चों की पढ़ाई का बहुत नुकसान होगा और हमारे बच्चों का भविष्य खराब होगा। इसको परचेज सेंटर ही रहने पर सारा बाल्मीकि समाज व किसान मजदूर व गांव के लोग सहमत हैं। इस अवसर पर सतीश, गुलाब, राजेंद्र, प्रदीप, संदीप, मनोज, तेजो, सुनीता, कृष्ण पंच, चंद्र देवी, सीमा, बबली, जगमति, प्रवीन व नरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed