फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   गांव दुंधरेहड़ी के नजदीक झाडिय़ों में मिला नवजात जीवित बच्चा

गांव दुंधरेहड़ी के नजदीक झाडिय़ों में मिला नवजात जीवित बच्चा

Tue, 02 Jan 2018 11:41 PM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
गांव दुंधरेहड़ी के नजदीक झाडिय़ों में मिला नवजात जीवित बच्चा
गांव दुंधरेहड़ी के नजदीक झाड़ियों में मिला नवजात
विज्ञापन

-डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखकर पीजीआई किया रेफर, इलाज के दौरान मौत

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। मंगलवार गांव दुंधरेहड़ी के नजदीक झाड़ियों में सुबह नवजात मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्चे को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। वहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में ईंट-भट्ठा पर काम करने वाले एक व्यक्ति की शिकायत पर अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है। कलयुगी मां ने कड़ाके की ठंड में सुनसान जगह फेंकने का मामला दिन भर गांव दुंधरेहड़ी व दीवाल में चर्चा का विषय बना रहा।

दुंधरेहड़ी गांव के नजदीक ईंट-भट्ठा पर काम करने वाले तितरम गांव के टेका राम ने बताया कि सुबह वह घूमने के लिए बाहर गया था। भट्ठा से कुछ दूरी पर सड़क के नजदीक झाड़ियों में एक नवजात पड़ा हुआ मिला। बच्चे के रोने की आवाज सुन उसने दूसरे मजदूर साथियों को बताया। धीरे-धीरे काफी लोग वहां एकत्रित हो गए। इसके बाद मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

झाड़ियों में नवजात मिलने पर पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बच्चे को किसने और क्यों फेंका है, इस बारे में पुलिस जांच कर रही है।
अमन बैनीवाल, एसएचओ सदर थाना पुलिस, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed