{"_id":"59b6da2d4f1c1be87f8b5efd","slug":"161505155629-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार वादे करने में आगे और निभाने में पीछे : भाणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार वादे करने में आगे और निभाने में पीछे : भाणा
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सरकार वादे निभाने में पीछे : भाणा
कैथल। कांग्रेस के युवा नेता एवं समाजसेवी सतबीर भाणा ने कहा कि भाजपा सरकार वादे करने में सबसे आगे रहती है और निभाने में सबसे पीछे रहती है। अपने कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाणा ने कहा कि राज्य सरकार केंद्र सरकार की तरह वादे निभाने में पूरी तरह फेल साबित हुई है। मनोहर सरकार ने पिछले 3 सालों में प्रदेश को 30 साल पीछे धकेल दिया है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी की मार से बिलखता युवा सरकार पर उम्मीद की नजर लगाए हुए हैं, लेकिन हरियाणा सरकार के पास फिलहाल ऐसी कोई नीति नहीं है, जो युवाओं का कल बेहतर बना सके। मनोहर के मनमोहक वादों ने अब तक प्रदेश वासियों को अंधेरे में ही रखा है। किसानों को स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने का झूठा वादा करने वाली भाजपा सरकार किसानों के खून पसीने की कमाई से अपनी जेब भरने में लगी है। धर्म और जातिवाद की नींव रखने वाली यह सरकार अब तक गरीबों के अच्छे दिन लाने में असमर्थ रही है। इस मौके पर तस्वीर सिंह प्रधान, सरपंच मूला राम, रामस्वरूप नैन, अरविंद डीग, कर्म सिंह करोड़ा, सतबीर बनवाला, विजेंद्र राणा, सोहन गुज्जर सोलूमाजरा, बजिंद्र रमाणा और अन्य साथी भी मौजूद रहे।