{"_id":"680bf0daf4f94d302704f069","slug":"160-students-health-was-checked-in-the-camp-kaithal-news-c-18-1-knl1004-632507-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: शिविर में 160 विद्यार्थियों का जांचा स्वास्थ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: शिविर में 160 विद्यार्थियों का जांचा स्वास्थ्य
Sat, 26 Apr 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 26 Apr 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। आर्य समाज के ट्रस्ट की ओर से संचालित स्कूल में ईगल्स क्लब चैरिटेबल ट्रस्ट एवं भारत अस्पताल की ओर से शुक्रवार को बच्चों का सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। कार्यक्रम में भारत अस्पताल के डॉ. आयुष सिंह ने करीब 160 विद्यार्थियों का सामान्य चेक अप किया व बच्चों को निशुल्क दवाइयां भी दी। डॉ. आयुष सिंह ने बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों से अवगत कराया। डॉ.आयुष ने बच्चों का आह्वान किया कि वे पोषक आहार लें और जंक फूड से बचते हुए सामान्य व्यायाम की तरफ झुकाव रखें। ईगल्स क्लब के प्रधान अरविंद चावला ने बच्चों को आसपास सफाई रखने को कहा। कार्यक्रम में सुभाष कथूरिया, तुलसी मदान, देवेंद्र बजाज, संजय सेतिया व गुलशन थरेजा मौजूद रहे। संवाद