{"_id":"6994c5b908fe5def310d9b65","slug":"16-students-made-it-to-the-jee-mains-kaithal-news-c-245-1-kn11005-145238-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जेईई मेंस में 16 विद्यार्थियों ने लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जेईई मेंस में 16 विद्यार्थियों ने लहराया परचम
Wed, 18 Feb 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 18 Feb 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
जेईई मेन्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के बाद विजयी चिह्न दिखाते विद्यार्थी व शिक्षक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मुख्य) 2026 के प्रथम चरण के घोषित परिणामों में कैथल के 16 विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाया है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि ने सिद्ध कर दिया कि निरंतर परिश्रम और सही मार्गदर्शन से राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में भी उल्लेखनीय सफलता हासिल की जा सकती है।
हरि अग्रवाल ने 99.97 पर्सेंटाइल प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। प्रथम गर्ग ने 99.84 पर्सेंटाइल अर्जित किए। तीजल (98.85), प्रिंस (98.76), आरव (98.69), कनन नंद्राजोग (98.59) और रितिक (98.05) ने भी शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा अंशिका (97.31), भावना (97.27), रोहित बूरा (96.91), परमीत सिंह (96.74), विनीत (95.94), रीत (95.90), ख्याति सतीजा (94.78), गौरव (94.71) और दीपिका सोनी (93.71) ने भी उत्कृष्ट पर्सेंटाइल हासिल कर सफलता दर्ज कराई।
आकाश एजुकेशनल के सफल विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से कहा कि उनका लक्ष्य भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में प्रवेश प्राप्त कर तकनीकी क्षेत्र में योगदान देना है। उन्होंने अनुसंधान, ऊर्जा, अवसंरचना और आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में कार्य कर देश को आत्मनिर्भर और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता जताई। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अध्ययन, अनुशासन, मॉक टेस्ट और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।
विज्ञापन
आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के डिप्टी रीजनल डायरेक्टर विकास फुटेला ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम छात्रों की कड़ी मेहनत, अनुशासन का प्रमाण है।