{"_id":"6af75014cef3b67551093da7","slug":"16-samples-collected-for-dengue-testing-kaithal-news-c-245-1-kht1014-157838-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: डेंगू जांच के लिए एकत्रित किए 16 सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: डेंगू जांच के लिए एकत्रित किए 16 सैंपल
विज्ञापन
कैथल। जिले में डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच शुक्रवार को राहत की बात रही। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ो के अनुसार डेंगू का कोई नया मामला सामने नहीं आया। शुक्रवार को 16 सैंपल जांच के लिए एकत्रित किए गए। हालांकि पिछले एक सप्ताह में पांच नए मरीज मिलने से जिले में इस साल डेंगू के कुल मामलों की संख्या 20 हो गई है।
पिछले साल से ये संख्या काफी कम है। पिछले साल अब तक 50 से ज्यादा मामले मिले थे और पूरे सीजन के दौरान डेंगू के 92 केस सामने आए थे। विभाग के अनुसार अब तक 1326 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक इस साल चिकनगुनिया के भी दो मामले सामने आए हैं। राहत की बात यह है कि शुक्रवार को डेंगू और चिकनगुनिया दोनों का कोई नया मामला नहीं मिला। जिले में अभी डेंगू का कोई मरीज सरकारी या निजी अस्पताल में भर्ती नहीं है।
बुखार होने पर जांच करवाने की अपील
उप सिविल सर्जन डॉ. नीरज मंगला ने बताया कि मच्छरों से बचने के लिए पूरी बाजू के कपड़े पहनें और बुखार होने पर खुद दवा लेने के बजाय नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाएं। विभाग की टीमें लगातार घरों में जाकर जांच और लोगों को जागरूक करने का काम कर रही हैं।