फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   दो अफीम तस्करों को काबूकर 3 लाख रुपये की 1.5 किलो अफीम बरामद

दो अफीम तस्करों को काबूकर 3 लाख रुपये की 1.5 किलो अफीम बरामद

Wed, 05 Jun 2019 10:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
दो अफीम तस्करों को काबूकर 3 लाख रुपये की 1.5 किलो अफीम बरामद
कैथल। सीआईए-1 पुलिस टीम ने रात्रिकालीन गश्त में काबू किए गए एक तस्कर से लगभग 2 लाख रुपये मूल्य की एक किलो अफीम बरामद की है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी के बयान पर अफीम सप्लाई करने वाले दूसरे स्मगलर को भी जींद से काबू कर लिया गया। जिसके कब्जे से करीब एक लाख रुपये की 500 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपियों के कब्जे से पुलिस द्वारा 3 मोबाइल फोन व 640 रुपये नकदी जब्त की गई।
विज्ञापन

एसपी वसीम अकरम ने बताया कि क्राइम ब्रांच प्रथम प्रभारी एसआई रमेश कुमार की अगुवाई में सबइंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह, हेडकांस्टेबल तरसेम सिंह, एचसी धर्म सिंह, कांस्टेबल सुनील कुमार व सिपाही सुमित कुमार की टीम रात्रिकालीन गश्त करते हुए करीब 10 बजे गांव लांबा खेड़ी क्षेत्र में मौजूद थी। जहां पुलिस को जानकारी मिली कि कुराड़ निवासी श्रीकांत अफीम बेचने का धंधा करता है। जो बाहर से अफीम लेकर दुब्बल की तरफ से अपने गांव पहुंचने वाला है। पुलिस द्वारा तत्परता व मुस्तैदी का परिचय देकर गांव कुराड़ में दुब्बल की तरफ से पैदल आ रहे संदिग्ध श्रीकांत कुराड़ को काबू कर लिया गया। जो अपने हाथ में सफेद रंग का पॉलिथीन लिए हुए था। नियमानुसार तलाशी के दौरान एक किलो अफीम बरामद हुई। आरोपी के कब्जे से बरामद हुए दो मोबाइल फोन व 520 रुपये नकदी पुलिस द्वारा जब्त कर ली गई। थाना कलायत में मामला दर्ज कर आरोपी को मौका पर पहुंचे सीआईए-1 के सहायक उपनिरीक्षक जयभगवान द्वारा एनडीपीएस एक्ट तहत गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

मुख्य तस्कर दाता सिंह वाला 500 ग्राम अफीम सहित काबू :- आरोपी श्रीकांत से पूछताछ दौरान खुलासा हुआ कि वह जिला जींद के गांव दाता सिंह वाला निवासी रनबीर उर्फ बाबा से अफीम लेकर आगे बेचता है। एसपी ने बताया एएसआई जयभगवान द्वारा सजगता का परिचय देकर आरोपी श्रीकांत का न्यायालय से एक दिन के लिए पुलिस रिमांड हासिल किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी को साथ लेकर गांव दातासिंह वाला में दबिश देते हुए करीब 33 वर्षीय आरोपी रनबीर उर्फ बाबा को काबू करते हुए गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से 500 ग्राम अफीम बरामद कर उसके कब्जे में मिला एक मोबाइल फोन व 120 रुपये नकदी भी जब्त कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed