{"_id":"5cf407a3bdec2207490a1175","slug":"15594966087-kaithal-news19","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनी समाज ने किया सांसद नायब सैनी का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनी समाज ने किया सांसद नायब सैनी का स्वागत
विज्ञापन
कैथल। अमरगढ़ गामड़ी स्थित सैनी धर्मशाला में सैनी समाज सभा की ओर से कुरुक्षेत्र लोकसभा सांसद नायब सैनी का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से समाज के लोगों ने भाग लिया। सांसद सैनी ने कहा कि जिस प्रकार जनता ने 2014 में केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाई थी, उसी प्रकार अब लोकसभा चुनाव में जनता ने भाजपा सरकार में ही अपना विश्वास जताया है। उन्होंने इसके लिए जनता का धन्यवाद किया।
सांसद नायब सैनी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। चुनाव में केवल 96 दिन का समय बाकी रह गया है। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व सरकारों में एक भी जरूरतमंद बच्चा नौकरियों पर नहीं लगता था। उस समय की सरकार में कुर्सियों पर बैठे नेताओं ने पहले अपना भला किया और बाद में जनता के बारे में सोचा। इसी कारण से जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया है। सांसद ने कहा कि कुछ समय पहले प्रदेश में हुए नगर निगम के चुनावों में पांच मेयर भाजपा से बने हैं। इससे स्पष्ट है कि जींद की तरह अब विधानसभा में भी जनता भाजपा को ही सत्ता सौंपेगी।
भाजपा नेताओं ने रखी रेलवे लाइन की मांग:
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राव सुरेंद्र सिंह ने सांसद के सामने मांग रखी कि वे सरकार से बातचीत कर पटियाला से दिल्ली रेलवे लाइन का कार्य करवाएं। भाजपा नेता पाला राम सैनी, पूर्व विधायक लीला राम व अन्य कई नेताओं ने उनकी इस मांग का समर्थन किया। उन्होंने बताया कि इस रूट की रेल सेवा शुरू होने से कैथल जिले के गुहला-चीका, कैथल शहर, कलायत व आसपास के गांवों को काफी लाभ होगा। सांसद ने आश्वासन दिया की जिलेवासियों की यह मांग सरकार के सामने रखी जाएगी। उनका प्रयास रहेगा कि जल्द ही इस पर काम शुरू करवाया जाए।
विज्ञापन
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, मार्केट कमेटी चेयरमैन राजपाल तंवर, जिला परिषद के वाइस चेयरमैन मनीष कठवाड़, कैलाश भगत, भाजपा नेता सुरेश गर्ग नौच, संजय भारद्वाज, पार्षद ज्योति सैनी, अमनदीप कौर, सुशीला शर्मा, शकुंतला वजीरखेड़ा, अशोक सैनी, श्रवण देवबन, गांव रोहेड़िया के सरपंच रामफल सैनी, प्रयाग राज बालू व विक्की सैनी मौजूद थे।
भाजपा नेता प्रवीण सरदाना के कार्यक्रम में किया जनता का धन्यवाद
कैथल। सांसद नायब सैनी ने रविवार को महादेव कालोनी में भाजपा नेता प्रवीण सरदाना द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जनता का उन्हें विजयी बनाने के लिए आभार जताया। इस अवसर पर आस-पास की कालोनियों से कई प्रतिनिधिमंडल सांसद से मिले। प्रवीण सरदाना ने सभी का परिचय करवाया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर, पाला राम सैनी, अशोक सैनी, सुरेंद्र सिंह ढुल, मनीष कठवाड़, कृष्ण एडवोकेट, ज्योति सैनी सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।