फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   चोरकारसा ने मंजूरा को हराया

चोरकारसा ने मंजूरा को हराया

Mon, 18 Feb 2019 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
चोरकारसा ने मंजूरा को हराया
चोरकारसा ने मंजूरा को हराया
विज्ञापन

राज्यस्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का दूसरा दिन
फोटो नंबर 39
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। गांव बुच्ची में गुरु ब्रह्मानंद खेल क्लब द्वारा चल रही राज्यस्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के रूप में पूर्व संसदीय सचिव सुलतान सिंह जड़ौला ने शिरकत की, जबकि अध्यक्षता गांव बुच्ची के सरपंच प्रतिनिधि एवं पूर्व ब्लॉक समिति चेयरमैन सुभाष चंद ने की। सुलतान जड़ौला ने सबसे पहले बाहर व क्षेत्र के आसपास से आई टीमों के खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया और सभी को शुभकामनाएं दी। सुलतान ने अपनी ओर से क्लब की हौसला अफजाई के लिए 11 हजार रुपये की नगद राशि भी दी। क्लब के प्रधान पवन कुमार ने बताया कि पहला मैच कलामपुरा बी. की टीम व महमूदपुर के बीच खेला गया, जिसमें महमूदपुर ने यह मैच जीता। एक अन्य मैच में चोरकारसा ने मंजूरा को एक मैच में 10 अंक व दूसरे मैच में 11 अंकों से हराया, पूंडरी ए. ने बस्तली बी. को हराया, कलामपुरा ए. ने बैदड़ ए. को हराया तथा बेदड़ बी. ने साकरा की टीम को हराकर अगले चरण में प्रवेश किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में 21 हजार व दूसरे स्थान पर रही टीम को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 15 हजार नकद राशि दी जाएगी। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में पवन कुमार, मनीष कुमार, विनोद कुमार, सुरेश कुमार, जसमेर सिंह, कृष्ण कुमार, राजेश कुमार, महेंद्र सिंह, रवि कुमार, कश्मीरी सिंह सहित अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed