{"_id":"5c3e2678bdec227390330b54","slug":"151547576952-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाला लाजपत राय शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की बिल्डिंग गिरने की कगार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाला लाजपत राय शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की बिल्डिंग गिरने की कगार पर
विज्ञापन
भूमिगत पार्किंग में जलभराव के कारण बिल्डिंग में आईं दरारें, दुकानों के गिरने का भय
- लाला लाजपत राय शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का हाल, 60 दुकानों से सालाना 72 लाख रुपये से अधिक वसूलती है नप
- दुकानदारों की नहीं हो रही सुनवाई, बोले, नहीं हुआ समाधान तो देंगे धरना
फोटो नंबर-01 से 04
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। लाला लाजपत राय शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की बिल्डिंग गिरने की कगार पर है। जिससे दुकानदारों में इसका काफी भय बना है। कॉम्प्लेक्स की भूमिगत पार्किंग में जलभराव है। जलभराव से कॉम्प्लेक्स की बिल्डिंग में भी सीलन आ चुकी है। जिससे कई दुकानों की दीवारों में दरारें हो गई हैं। इससे इन दुकानदारों को दुकान के गिरने का काफी भय बना हुआ है। दुकानदारों ने नगर परिषद पर आरोप लगाते हुए कहा कि नप की ओर से करीब आठ वर्षों पहले करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाया। लेकिन इसके निर्माण के बाद से लेकर अब तक इसमें एक बार भी मेंटेनेंस का कार्य नहीं करवाया गया है। जिससे कॉम्प्लेक्स में बनी दुकानों की यह हालत हो गई है। बिल्डिंग में आई सीलन के कारण एक बाउंड्रीवाल भी टूट चुकी है।
दुकानदार गगन बंसल, अशोक, कुलदीप, नरेश व राजीव ने बताया कि लाला लाजपत राय कॉम्प्लेक्स में कुल 60 दुकानें है। किसी भी दुकान का किराया दस हजार रुपये से कम नहीं है। ऐसे में इन सभी दुकानों का सालना किराया 72 लाख रुपये से अधिक बनता है। जिस पर नप की नजर लगातार रहती है। यदि किसी दुकानदार की दुकान का किराया एक दिन भी लेट हो जाए तो नप नोटिस भेज देता है। नप का दुकानदारों को नोटिस भेजने में तो ध्यान अधिक रहता है। लेकिन दुकानदारों की समस्या का समाधान पर नप का कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने बताया कि यदि नप ने जल्द ही दुकानदारों की समस्या का कोई समाधान नहीं किया तो वे मजबूरन धरना देने के लिए मजबूर होंगे।
शौचालयों के हालत बदतर, सीलन से परेशानी : दुकानदार सुरेंद्र गोयल, सुनील, जतिन पुरी, विरेंद्र सिंगला, दीपक भाटी, राजीव गुप्ता व कुलदीप ने बताया कि कॉम्प्लेक्स में स्थित शौचालयों की हालत भी बदतर है। इस पर नप की ओर से सफाई नहीं की जाती है। जिस कारण दुकानदारों को मजबूरन शौचालयों को बंद करना पड़ा है। इसके साथ ही कॉम्प्लेक्स की पार्किंग के बाहरी ओर जलभराव है। जिस पर पूरा दिन मच्छर पनपते है जो भयानक बीमारियों को बुलावा दे रहे है।
विज्ञापन
इस मामले पर जब ईओ अशोक कुमार का फोन किया गया तो उन्होंने तीन बार कॉल अटेंड नहीं किया। इसके बाद एमई राजकुमार को यह समस्या बताई गई तो उन्होंने यह कह दिया कि इस मामले पर मैं कुछ नहीं बोल सकता यह मेरे अधिकार क्षेत्र से बाहर है। इस पर केवल ईओ साहब ही जवाब दे सकते हैं। मैं इस समय किसी बैठक में हूं। आपसे बाद में संपर्क करता हूं। कहकर फोन काट दिया।