{"_id":"5c38eaffbdec22737b7b6b73","slug":"151547234047-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ुरुक्षेत्र नरवाना रेल मार्ग पर रेलवे सेफ्टी कमीश्रर ने किया विद्युतीकरण का निरीक्षण, नहीं मिली कोई खामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ुरुक्षेत्र नरवाना रेल मार्ग पर रेलवे सेफ्टी कमीश्रर ने किया विद्युतीकरण का निरीक्षण, नहीं मिली कोई खामी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र नरवाना रेल मार्ग पर रेलवे सेफ्टी कमिश्नर ने किया विद्युतीकरण का निरीक्षण, नहीं मिली कोई खामी
अब फरवरी तक किसी भी दिन शुरू हो सकती है इलेक्ट्रिक ट्रेन
कुरुक्षेत्र में सीआरएस ने किया उद्धाटन
फोटो नंबर-04 से 06
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पिछले एक वर्ष से नरवाना कुरुक्षेत्र रेल मार्ग पर चल रहा विद्युतीकरण का कार्य शुक्रवार को संपन्न हो गया। शुक्रवार को उत्तर रेलवे की ओर से कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी शैलेश कुमार पाठक ने नरवाना से कैथल तक विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ दिल्ली मंडल के एडीआरएम राजीव धनखड़, इलाहाबाद मंडल से इलेक्ट्रिकल के प्रिंसिपल चीफ ऑफ रेलवे एसके सिंह, रेलवे सिग्नल के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी आलोक वर्मा, दिल्ली मंडल के चीफ इंजीनियर हरि ओम शर्मा सहित अन्य रेलवे अधिकारी मौजूद रहे। सीआरएस ने कैथल के बड़े रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक के कार्यालय का भी निरीक्षण किया। सीआरएस ने नरवाना से लेकर कैथल तक आने वाले सभी स्टेशनों पर रुक-रुक कर विद्युतीकरण के कार्य की गहनता से जांच की।
सीआरएस का कैथल स्टेशन पहुंचने पर रेल कल्याण समिति के सदस्यों ने उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस मौके पर सीआरएस शैलेश कुमार पाठक ने कहा कि नरवाना कुरुक्षेत्र रेल मार्ग पर चल रहा विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। जिसके तहत सरकार की ओर से जारी निर्देश के अनुसार शुक्रवार को नरवाना से विद्युतीकरण के कार्य का निरीक्षण किया गया है। नरवाना से लेकर कैथल तक विद्युतीकरण के कार्य में कोई भी खामी नहीं मिली है। मेरी ओर से अब इस रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाने की अनुमति दे दी गई है। इस पर अब रेलवे बोर्ड तय करेगा कि वह अब यहां चलने वाली डीजल गाड़ियों को इलेक्ट्रिक ट्रेन में कब बदलना है। कार्य के मुताबिक फरवरी महीने तक इलेक्ट्रिक ट्रेन को कभी भी चलाया जा सकती है।
होगी समय की बचत, बढ़ेगी स्पीड : कुुरुक्षेत्र नरवाना रेल मार्ग पर इलेक्ट्रिक ट्रेनों के संचालन के बाद जहां 30 से 40 मिनट की रूट पर समय की बचत होगी। वहीं इससे स्पीड भी और अधिक बढ़ जाएगी।