फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   हर में हो रहा है अवैध निर्माण

हर में हो रहा है अवैध निर्माण

Thu, 25 Oct 2018 12:53 AM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
हर में हो रहा है अवैध निर्माण
अवैध निर्माण पर नगर परिषद ईओ ने दर्ज करवाया चार के खिलाफ मामला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शहर में धड़ल्ले से हो रहे अवैध निर्माण पर अब नगर परिषद अधिकारियों की नजर पड़ी है। पिछले एक सप्ताह से ईओ की ओर से केस दर्ज करवाए जा रहे हैं। मंगलवार को भी चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।

नगर परिषद ईओ विक्रम सिंह ने थाना सिविल लाइन में दी शिकायत में 4 लोगों पर बिना अनुमति के तहत निर्माण करने का आरोप लगाया है। जिसमें कहा गया है कि बिना लाइसेंस व विभाग की अनुमति के निर्माण किया जा रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर उमेश के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में कहा गया है कि उमेश जनकपुरी कालोनी नजदीक पेट्रोल पंप जींद रोड पर अवैध निर्माण किया जा रहा था। वहीं पुलिस ने दूसरे मामले में ईओ की शिकायत पर त्रिभुवनपुरी ढांड रोड सचिवालय के निकट अवैध निर्माण के आरोप में केस दर्ज किया है। इसी प्रकार से तीसरा मामला सिया राम के खिलाफ दर्ज किया गया है। सिया राम जींद रोड नजदीक रजवाहा पर अवैध निर्माण कर रहा था। चौथा मामला सुभाष बैनीवाल के खिलाफ दर्ज करवाया गया है। सुभाष ने जींद रोड नजदीक रजवाहा के निकट अवैध निर्माण किया बताया गया है। पुलिस ने चारों शिकायतों में आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed