फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   सरकार ने नहीं किया बातचीत का प्रयास तो रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल 2 दिन ओर बढ़ाई

सरकार ने नहीं किया बातचीत का प्रयास तो रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल 2 दिन ओर बढ़ाई

Thu, 18 Oct 2018 12:20 AM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
सरकार ने नहीं किया बातचीत का प्रयास तो रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल 2 दिन ओर बढ़ाई
सरकार ने नहीं किया बातचीत का प्रयास तो रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल 2 दिन और बढ़ाई
विज्ञापन

कैथल में प्रशासन से गुप्त स्थान पर हुई राज्यस्तरीय नेताओं की बैठक में लिया गया फैसला
बैठक के तुरंत बाद कर्मचारी नेताओं की धर पकड़ शुरू, नेता बच निकले, 50 कर्मचारियों को लिया हिरासत में
एस्मा के तहत की जा रही है कार्रवाई
फोटो संख्या-1, 2, 29 से 31

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों द्वारा की जा रही हड़ताल के दूसरे दिन सरकार से बातचीत का कोई न्योता न मिलने व कर्मचारियों पर की जा रही कार्रवाई के विरोध में रोडवेज तालमेल कमेटी ने बुधवार को हड़ताल को 2 दिनों तक और बढ़ा दिया है। कैथल में प्रशासन से गुप्त स्थान पर हुई बैठक में प्रदेशस्तरीय नेताओं ने यह निर्णय लिया। बैठक के तुरंत बाद इन कर्मचारी नेताओं की धरपकड़ के लिए पुलिस ने छापेमार कार्रवाई की। जिसमें कर्मचारी नेता तो निकल गए, लेकिन बस अड्डे पर धरना दे रहे 50 कर्मचारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और एस्मा के तहत कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
सोमवार से शुरू हुई हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के दूसरे दिन सुबह से बस अड्डे पर सरकारी बसें न के बराबर दिखीं। कैथल से 20 बसें संचालित किए जाने की जानकारी मिली। वहीं दोपहर को सूचना आई कि रोडवेज की राज्यस्तरीय बैठक कैथल में होगी। लेकिन खुफिया तंत्र तक को इस बात की भनक नहीं लगी कि बैठक कहां हो रही है। किसी तरह पता करने के बाद पता चला कि बैठक हनुमान वाटिका के निकट स्थित एक निजी प्रतिष्ठान में हुई। जिसमें ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन के राज्य प्रधान हरिनारायण शर्मा, महासचिव सरबत सिंह पूनिया, रोडवेज कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महासचिव पहल सिंह तंवर, संयुक्त कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष दलबीर किरमारा, हरियाणा मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन के प्रदेश सचिव राजा राम हुड्डा, कैथल से नेता जसबीर सिंह व निशान सिंह के अलावा इंटक के राज्य प्रधान सूरजमल पाबड़ा, रामचंद्र, प्रवक्ता नसीब सिंह जाखड़ ने भाग लिया। बैठक के बाद इन नेताओं ने बताया कि सरकार ने न केवल हड़ताल को लेकर कर्मचारियों से कोई बातचीत की है उल्टा कर्मचारियों व अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। कांट्रेक्ट, नए भर्ती चालक, क्लर्कों आदि को सस्पेंड व नोटिस जारी किए जा रहे हैं। कर्मचारी इस बात की निंदा करते हैं। कर्मचारी एसोसिएशन त्योहारों के दिनों में लोगों को परेशान नहीं होने देना चाहती हैं, इसीलिए वे बातचीत के लिए तैयार हैं। लेकिन सरकार ने बातचीत नहीं की। जिस कारण हड़ताल को दो दिन ओर बढ़ा दिए हैं। यह हड़ताल 18 व 19 अक्तूबर को भी जारी रहेगी।
विज्ञापन

50 कर्मचारी लिए हिरासत में : जैसे ही राज्यस्तरीय नेता गुप्त स्थान से बैठक करके निकले तो खुफिया तंत्र तब तक वहां पहुंच चुका था। जिससे कर्मचारी नेताओं को भी सरकार द्वारा गिरफ्तार किए जाने की आशंका हो गई थी। इसलिए वे बस अड्डे पर कर्मचारियों के बीच पहुंचे और कर्मचारियों को संबोधित किया। इसी बीच पुलिस अधिकारियों व पुलिस बल की अतिरिक्त गाड़ियां पहुंचने का एहसास होते ही कर्मचारी नेता पार्किंग की ओर से निकल गए। लेकिन पुलिस ने धरने पर बैठे सभी 50 कर्मचारियों को काबू कर लिया। बताया जा रहा है कि इनमें कोई भी बड़ा कर्मचारी नेता पुलिस के हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी आस्था मोदी ने बताया कि हिरासत में लिए गए कर्मचारियों के खिलाफ एस्मा के तहत एफआईआर दर्ज की जा रही है। करीब 40 से 45 कर्मचारी हिरासत में लिए गए हैं।
जीएम रोडवेज रामकुमार ने बताया कि कैथल में कर्मचारी नेताओं द्वारा गुप्त जगह बैठक किए जाने सूचना मिली है। पुलिस द्वारा 45 से 50 कर्मचारी हिरासत में लिए गए हैं।

जींद, फतेहाबाद व हिसार पुलिस से तालमेल करते दिखे अधिकारी : जैसे ही कर्मचारी नेता बस अड्डे से निकल गए तो पुलिस अधिकारी जींद, फतेहाबाद व हिसार में पुलिस अधिकारियों से संपर्क करते दिखे और कर्मचारी नेताओं के मोबाइल लोकेशन के आधार पर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed