{"_id":"5bbcfac9867a55287113c138","slug":"151539111625-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों की मिलीभगत से किसानों की धान लूट रही-हाबड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों की मिलीभगत से किसानों की धान लूट रही-हाबड़ी
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिकारियों की मिलीभगत से किसानों की धान लूट रही-हाबड़ी
फोटो नंबर-29
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। किसान भवन में भारतीय किसान यूनियन की बैठक जिला उप-प्रधान पालाराम की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मुख्य रूप से राष्ट्रीय सलाहकार सरदार अजीत सिंह हाबड़ी ने भाग लिया। उन्होंने सरकार के प्रति रोष प्रकट करते हुए कहा कि प्रदेश की मंडियों में किसान के धान को व्यापारी व अधिकारी मिलीभगत कर लूटने में लगे हुए है और सरकार का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। सरकार ने जिस पीआर धान का मूल्य 1770 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। अब व्यापारी अधिकारियों से मिलीभगत कर उसे नमीयुक्त और डैमेज बताकर 1500 से 1600 रुपए प्रति क्विंटल लेकर जे फार्म समर्थन मूल्य का काट रहे है। जिससे किसान को 200 से 300 रुपए प्रति क्विंटल तक की चपत लगाई जा रही है और उस मुनाफे को व्यापारी, कर्मचारी और अधिकारी मिलकर खा रहे है। 1 अक्टूबर से खरीद शुरू हुई थी, उसी दिन से मंडियों में ये लूट का खेल चल रहा है। किसान इस समय दोहरी मार झेल रहा है। बैंकों द्वारा किसान से फसल बीमा के नाम पर पैसे काटे गये, अब जब बारिश से किसान की फसल खराब हुई तो किसानों को बीमा कंपनियों द्वारा एक फूटी कोड़ी भी नहीं दी जा रही है। सरकार में बैठे मंत्री से लेकर संत्री और मुख्यमंत्री के संज्ञान में सब कुछ होने के बावजूद भी सभी मूकदर्शक बने इस किसान के लूट खेल को देख रहे है। भाकियू ये सब कुछ सहन नहीं करेगी। मंडियों में किसान की लूट को और बीमा कंपनियों द्वारा किसानों को खराब फसलों का मुआवजा नहीं दिया गया तो किसान बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे। इस मौके पर मांगे राम खेड़ी-सिकंदर, नसीब सिंह, जीतराम, जगदीश पाई, नरेंद्र कुमार, जगमेल सिंह, जेल सिंह हाबड़ी, कुलदीप जांबा, रणधीर सिंह, गुरबख्श, सिंद्र, सतपाल, करतार पाई, सुनील पाई, रघुबीर बरसाना, बलजीत सिंह, भाग सिंह व रामचंद्र संगरौली भी मौजूद थे।