फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   मारपीट करने वालों के खिलाफ कारवाई की मांग पर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

मारपीट करने वालों के खिलाफ कारवाई की मांग पर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Sun, 30 Sep 2018 12:10 AM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
मारपीट करने वालों के खिलाफ कारवाई की मांग पर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
मारपीट करने वालों के खिलाफ कारवाई की मांग पर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

फोटो नंबर-27
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्करज यूनियन के कर्मचारियों ने गांव फरल में पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों के साथ कुछ शरारती तत्वों द्वारा की गई मारपीट के विरोध में थाना पूंडरी का घेराव कर नारेबाजी की। जिसका नेतृत्व राज्य कमेटी के प्रधान शिवकुमार पराशर ने किया। इससे पहले पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस में हुई कर्मचारियों की बैठक में रोष प्रकट करते हुए कहा कि फरल में काम कर रहे पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों पर डयूटी के समय कुछ असामाजिक तत्वों ने हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया था। जिनकी सूचना पुलिस को दी गई थी। दस दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा हमलावरों के खिलाफ कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। शहर में रोष प्रदर्शन करते हुए कर्मचारियों ने थाना पूंडरी में पुलिस थाना प्रभारी को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दोषियों के खिलाफ जल्द कोई कार्रवाई नहीं की जाती है तो वे प्रदेश स्तर पर आंदोलन छेड़ देंगे। इस मौके पर राज्य सचिव पंकज मितल, रामपाल सैनी, ईश्वर सिंह शर्मा, विजयपाल, लालचंद, राजेश मदान, श्रीभगवान, प्रदेशभर के सभी जिला कमेटियों के प्रभारी भी मौजूद थे।

कर्मचारियों की जिस दिन शिकायत आई थी, उसी दिन दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी भी कर ली थी। कर्मचारी नेताओं को पुरी स्थिति समझा दी है और वे पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट भी है।
विज्ञापन

सुभाष श्योकंद थाना प्रभारी पूंडरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed