{"_id":"5a9303b84f1c1bdd0b8b5ea4","slug":"151519584184-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब स्कूली विद्यार्थी प्रार्थना सभा में करेंगे गायत्री मंत्र का जाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब स्कूली विद्यार्थी प्रार्थना सभा में करेंगे गायत्री मंत्र का जाप
Updated Mon, 26 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। स्कूली बच्चों का पढ़ाई में मन लगे और उनकी बुरी आदतों को छुड़वाने के उद्देश्य से अब प्रार्थना सभा में गायत्री मंत्र पढ़ना अनिवार्य कर दिया गया है। अब स्कूली बच्चे रोजाना प्रार्थना सभा के दौरान गायत्री मंत्र का जाप करेंगे। इसके लिए सरकार के निर्देशानुसार शिक्षा विभाग ने पत्र जारी कर इसके आदेश दे दिए हैं। सरकार का यह फैसला बच्चों में शिक्षा में मन लगाने और उनमें विवेश रहने के उद्देश्य से किया गया है। बता दें कि इससे पहले किसी भी सरकार द्वारा प्रार्थना सभा को लेकर ऐसा फैसला नहीं लिया गया है।
बच्चों का होगा बौद्धिक विकास : उप जिला शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह सिरोही ने कहा कि जिले में अधिकतर स्कूलों में गायत्री मंत्र पढ़वाया जा रहा है। गायत्री मंत्र पढ़ना प्रार्थना सभा में अनिवार्य किया जाना एक बेहतर फैसला है। इससे बच्चों को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि यह फैसला सरकारी व निजी दोनों स्कूलों में अनिवार्य होगा।
गायत्री मंत्र के फायदे : शिव शक्ति धाम के संचालक पंडित प्रेमशंकर शास्त्री ने बताया कि गायत्री मंत्र जाप करने के काफी लाभ हैं। इसमें सबसे अधिक लाभ विद्यार्थियों के लिए होता है। जिसके तहत यदि किसी बच्चे का शिक्षा में मन न लगता हो तो उस द्वारा गायत्री मंत्र का जाप करने से उसका मन विद्या में अपने आप लगता है। शास्त्री ने बताया कि बुद्धि और विवेक की देवी गायत्री माता है। किसी भी शुभ काम से पहले गायत्री मंत्र का जाप किया जाता है। यदि रोजाना 108 बार गायत्री मंत्र का जाप किया जाए तो अपार लाभ मिलता है।
विज्ञापन
अब विद्यार्थी प्रार्थना सभा में करेंगे गायत्री मंत्र का जाप
- शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर स्कूलों में भेजे पत्र
- सरकारी और निजी दोनों स्कूलों के लिए अनिवार्य है नियम
फोटो नंबर-22
पंकज कुमार