फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   बोर्ड, विकास निगमों में आईटीआई के पास विद्यार्थी कर सकेंगे अप्रैंटिस

बोर्ड, विकास निगमों में आईटीआई के पास विद्यार्थी कर सकेंगे अप्रैंटिस

Sun, 03 Dec 2017 11:46 PM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
बोर्ड, विकास निगमों में आईटीआई के पास विद्यार्थी कर सकेंगे अप्रैंटिस
बोर्ड, विकास निगमों में आईटीआई के पास विद्यार्थी कर सकेंगे अप्रैंटिस
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। अब केंद्र व हरियाणा सरकार के अधीन विभाग, बोर्ड, विकास निगमों में आईटीआई के पास विद्यार्थी अप्रैंटिस पर प्रशिक्षण कर सकेंगे। इसके लिए हरियाणा सरकार एवं कौशल विभाग ने सभी विभागों के मुखियाओं को पत्र जारी करते हुए अपने कार्यालय में कार्यरत सभी प्रकार के कर्मचारियों का न्यूनतम 2.5 प्रतिशत से 10 प्रतिशत तक अप्रैंटिस रखने के आदेश दिए गए हैं। यह पूरी प्रक्रिया आनलाइन पोर्टल के माध्यम से की जा रही है। अप्रैंटिस के लिए आवदेन करने की आज 4 दिसंबर को अंतिम तिथि है। विभाग के निर्देशानुसार सभी विभागों को 11 दिसंबर तक शिक्षुओं की नियुक्ति करते हुए इसकी रिपोर्ट कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग को भिजवाने के आदेश दिए हैं।
हालांकि कई विभागों ने आनलाइन प्रक्रिया पूर्ण करवा ली है लेकिन इसके बावजूद जिले के दर्जनों विभाग अभी तक इसी कार्रवाई में जुटे हैं। अंतिम तिथि निकट आते देख अब अधिकारियो की सांसें फूलती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिला स्तर पर गठित शिक्षुता कमेटी की चेयरमैन डीसी सुनीता वर्मा ने नवंबर माह में सभी विभागाध्यक्षों की मीटिंग का आयोजन कर सभी को समय रहते शिक्षु नियुक्त करने के आदेश दिए थे। हालांकि कई विभागों ने इसे गंभीरता से लेते हुए कार्य किया है लेकिन कई विभाग इसे अभी तक भी हलका में लिए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 दिसंबर तक करनी होगी शिक्षुओं की नियुक्ति
कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के निर्देशानुसार शिक्षुओं की नियुक्ति के लिए अंतिम तिथि 11 दिसंबर निर्धारित की गई है। इसलिए सभी विभागाध्यक्षों को अब पूरी तरह से गंभीरता से कार्य करते हुए अप्रैंटिस का कार्य पूर्ण करना होगा।
इस वर्ष का बजट देगा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग
हरियाणा सरकार के अधीन सभी विभागों में नियुक्त होने वाले शिक्षुओं को इस साल 2017-18 का बजट कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा मुहैया करवाया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभाग को शिक्षु नियुक्त करते हुए उनकी आनलाइन सूचना कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग को भिजवानी हुए बजट की मांग करनी होगी। मांग अनुसार कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग संबंधित कार्यालय के मुखिया के खाते में राशि भिजवा देगा। इसके अलावा अगले वित्त वर्ष के लिए बजट की मांग संबंधित कार्यालय को अपने निदेशालय से करने बारे भी आदेश दिए गए हैं।

राजकीय आईटीआई कैथल के नवनियुक्त प्रधानाचार्य सतीश मछाल ने बताया कि यह सरकार की अच्छी योजना है। इससे जहां आईटीआई के विद्यार्थियों को सभी विभागों में आसानी से अप्रैंटिस मिल सकेगी तो वहीं कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे विभागों को कर्मचारी भी हासिल हो सकेंगे। इस वर्ष का बजट कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग देगा तथा आगामी वित्त वर्ष का बजट की मांग सभी कार्यालयों के मुखिया अपने विभाग से करेंगे। विद्यार्थियों को आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर है तथा 11 दिसंबर तक शिक्षुओं की नियुक्ति की जानी है।

फोटो नंबर- 36
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed