फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   जनसेवा सर्वें का कार्य देने के विरोध में जिलाभर के अध्यापकों ने किया प्रदर्शन

जनसेवा सर्वें का कार्य देने के विरोध में जिलाभर के अध्यापकों ने किया प्रदर्शन

Tue, 22 Aug 2017 12:13 AM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
जनसेवा सर्वें का कार्य देने के विरोध में जिलाभर के अध्यापकों ने किया प्रदर्शन
जनसेवा सर्वे का कार्य देने पर अध्यापकों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सरकार द्वारा अध्यापकों को जनसेवा सर्वे का कार्य देने के विरोध में सोमवार को सैकड़ों अध्यापकों ने लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान अध्यापकों ने धरना भी दिया। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान सतबीर गोयत ने की। उन्होंने कहा कि सरकार कभी जनसेवा सर्वेक्षण के नाम पर तो कभी साक्षरता अभियान में नोडल अफसर बनाकर, कभी अध्यापकों को बीएलओ बनाकर लगातार महीनों महीना स्कूलों से बाहर रखने की साजिश करती है। विरोध प्रदर्शन के दौरान अध्यापकों ने डीसी को ज्ञापन भी सौंपा।
वरिष्ठ शिक्षक नेता जयप्रकाश शास्त्री ,रामनिवास शर्मा व राजेश बेनीवाल ने कहा कि यदि आप चाहते हैं कि इस तरह की बेकार से हमारा पीछा छूटे तो यह बिल्कुल सही मौका है। जब सभी संगठन मिलकर आवाज बुलंद कर रहे हैं यदि आज हम इस विरोध में नाकाम होते हैं और तो आने वाले समय में बच्चों की शिक्षा पर इसका विपरीत असर पड़ेगा। अध्यापकों को बदनाम किया जाएगा और शिक्षा के निजीकरण की मुहिम को सरकार जोर शोर से आगे बढ़ाने का कार्य करेगी। जो शिक्षक और जन शिक्षा के लिए सही नहीं होगा।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि वह इस कार्य के लिए अध्यापकों का विकल्प ढूंढने के लिए आला आधिकारियों से बात करेंगी। इस आश्वासन के बाद अध्यापकों ने अनिश्चितकालीन धरना वापस ले लिया। इस अवसर पर राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नेता शमशेर कालिया, सुरेश द्राविड़, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के राज्य सचिव कंवरजीत, बूटा सिंह, रामपाल शर्मा, मास्टर वर्ग एसोसिएशन के जगदीश ढुल, अमित गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed