{"_id":"596ba72c4f1c1be1788b46e5","slug":"151500227372-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिपो होल्डर के खिलाफ लोगों ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिपो होल्डर के खिलाफ लोगों ने खोला मोर्चा
Updated Sun, 16 Jul 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिपो होल्डर के खिलाफ लोगों ने खोला मोर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। विधायक कुलवंत बाजीगर के पैतृक गांव कल्लर माजरा के लोगों ने विधायक को एक शिकायत सौंपकर डिपो होल्डर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। लोगों ने कहा कि डिपो होल्डर गांव के लोगों को राशन नहीं बांटता। थोड़े बहुत लोगों को जो थोड़ा बहुत राशन दिया जाता है वह भी ठीक क्वालिटी का नहीं होता तथा कम होता है। कल्लर माजरा निवासी मईया राम, संत राम, दलीप राम, दर्शन, भजना राम, सुखा, दीपा, जग्गा राम, हंस राज, गुरबक्श सिंह ने आदि ने कहा कि वे इस मामले में स्थानीय अधिकारियों को कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई असर नहीं हुआ। विधायक ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि वे इस संबंध में शीघ्र ही अधिकारियों से बात कर डिपो होल्डर के खिलाफ उचित कार्रवाई करवाएंगे।
वहीं डिपो होल्डर कुलवंत राय ने कहा कि गांव में चल रही पार्टीबाजी के चलते उसे निशाना बनाया जा रहा है। आज कल सभी डिपो पर ऑनलाइन राशन वितरण होता है। ऐसे में हेराफेरी या कम राशन देने के सवाल ही नहीं उठता। राशन से संबंधित सारा रिकार्ड सही है और मैं हर प्रकार की जांच के लिए तैयार हूं।