फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   1509 paddy reached the new grain market

Kaithal News: नई अनाज मंडी में पहुंचा 1509 धान

Tue, 09 Sep 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 09 Sep 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
1509 paddy reached the new grain market
43 कैथल। नई अनाज मंडी में पहुंची धान की पहली ढेरी। साेशल मीडिया
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। शहर की नई अनाज मंडी में सोमवार को 1509 किस्म का धान पहुंचा। यह धान 3080 रुपये प्रति क्विंटल के दाम से एक निजी आढ़ती ने खरीदा। यह धान चक्क पाडला गांव निवासी किसान नरेंद्र सिंह लेकर पहुंचा था। इस बार के सीजन की यह पहली पहली धान की ढेरी नई अनाज मंडी में पहुंची है।

इस संदर्भ में किसान नरेंद्र सिंह ने बताया कि उसने चार एकड़ में कंबाइन से धान की कटाई की है। उसकी यह धान एक निजी आढ़ती ने 3080 रुपये प्रति क्विंटल के दाम पर खरीदा है। बताया कि यह धान करनाल में कैथल की अपेक्षा 200 रुपये कम में बिका है। करनाल वाला दाम नहीं मिला है।
विज्ञापन


किसान ने बताया कि इस बार शुरुआत में धान के भाव कम मिलने से नुकसान है। गौरतलब है कि सितंबर माह

में हो रही बारिश से 1509 किस्म

का धान पक कर तैयार हो चुका है जबकि पीआर किस्म के धान में नुकसान होने अंदेशा है।

आढ़ती के मुंशी मनदीप ने बताया कि सोमवार से धान की आवक मंडी में शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि मौसम साफ रहा तो 17 सितंबर के बाद आवक तेज हो जाएगी। किसानों से अपील है कि धान पकने के बाद ही ही कटाई करवाएं, ताकि अच्छे भाव फसल के मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed