{"_id":"6a7a1b7eeb10931c9100f354","slug":"150-tonnes-of-garbage-strewn-across-city-streets-counters-at-the-municipal-council-closed-kaithal-news-c-245-1-kht1013-153559-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: शहर की सड़कों पर फैला 150 टन कचरा, नगर परिषद में काउंटर बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: शहर की सड़कों पर फैला 150 टन कचरा, नगर परिषद में काउंटर बंद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। नगर परिषद कर्मचारियों और 600 सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण शहर में कचरे के ढेर लगे हैं। करीब 150 टन कचरा जमा हो चुका है। कचरे से आ रही बदबू और गंदगी के कारण स्थानीय निवासियों का जीना दूभर हो गया है।
हालांकि एजेंसी की तरफ से डोर टू डोर कचरा उठाया जा रहा है। हड़ताल का सीधा असर नगर परिषद के प्रशासनिक कामकाज पर पड़ा है। दफ्तरों में ताले लटके होने के कारण आम जनता अपने जरूरी कामों के लिए दर-दर भटक रहे हैं।
लोग जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र, प्रॉपर्टी टैक्स, हाउस टैक्स और नो ड्यूज सर्टिफिकेट जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज के लिए रोजाना नगर परिषद के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
काउंटर बंद होने से लोगों के जरूरी काम बीच में ही लटके हुए हैं। प्रशासन की तरफ से कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की गई है। कर्मचारी संगठन के सचिव शिवचरण का साफ कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। अपनी आगामी रणनीति तय करने के लिए संयुक्त राज्य स्तरीय कार्यकारिणी की आज यानी 11 अगस्त को रोहतक में एक अहम मीटिंग बुलाई गई है।
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा सम्बद्ध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर पालिका के कर्मचारियों ने 13 मई को हुए समझौते को लागू न करने और वादा खिलाफी के विरोध में नगर परिषद कैथल में पांचवें दिन भी हड़ताल करके नगर परिषद कैथल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान महेंद्र कुमार बिड़लान व संचालन ब्लॉक सचिव विक्की टांक ने किया।
एसकेएस के राज्य वरिष्ठ उपप्रधान जरनैल सिंह, नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य मुख्य संगठनकर्ता व एसकेएस के जिला सचिव शिवचरण, एसकेएस के जिला प्रधान ओमपाल भाल ने कहा कि राज्य में आए दिन हत्याएं, लूटपाट और आपराधिक घटनाएं बढ़ना चिंताजनक हैं। सबका साथ - सबका विकास और सबका विश्वास का नारा देने वाली सरकार खामोश है।
पिछले 10- 12 सालों में दलितों व महिलाओं के साथ उत्पीड़न की घटनाओं में हरियाणा व आसपास के राज्यों में कई गुणा बढ़ोतरी हुई है। धरना-प्रदर्शन में राज कुमार मंचल, जगदीश कुमार, सुमेश राणा, पंकज गिल, सूरज सहोत्रा, मुकेश कुमार प्रेमी, सुखा नौच मौजूद रहे।