फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   15 thousand rupees stolen from shop

Kaithal News: दुकान से 15 हजार रुपये चोरी

Sat, 06 Jan 2024 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 06 Jan 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
15 thousand rupees stolen from shop
कैथल। दो अलग-अलग मामलों में चोर गांव भागल स्थित एक दुकान से 15 हजार रुपये व गांव कौल से कार चोरी कर ले गए। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पहले मामले में गांव भागल निवासी सुरेंद्र सिंह ने चीका थाना में शिकायत दी कि गांव में उसकी किराने की दुकान है। एक जनवरी की रात दुकान का तोड़कर चोर अंदर से 15 हजार रुपये चोरी कर ले गया। जांच अधिकारी संदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव सजूमा निवासी मोहम्मद कर्मदीन ने ढांड थाना में शिकायत दी कि दो जनवरी को वह अपनी कार में सवार होकर गांव कौल गया था। वहां पीर बाबा की दरगाह के पास से कार चोरी हो गई। संवादसटोरिया काबू, नकदी बरामद
विज्ञापन

कैथल। सट्टा खाइवाली करने के मामले में पुलिस ने गांव पाई से एक सटोरिये को काबू कर लिया। उसके कब्जे से 3250 रुपये नकदी बरामद हुई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस की टीम को गुप्त सूचना मिली कि गांव पाई मुख्य बाजार में पाई निवासी संजय उर्फ चितरी एक दुकान के सामने सट्टा खाइवाली कर रहा है। पुलिस ने उक्त स्थान पर दबिश देकर आरोपी संजय को काबू कर लिया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से 3250 रुपये सट्टा राशि बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed