फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   15 challans were issued at the Mini Secretariat for not following traffic rules

Kaithal News: यातायात नियमों का पालन न करने पर लघु सचिवालय में किए गए 15 चालान

Tue, 11 Mar 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 11 Mar 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
15 challans were issued at the Mini Secretariat for not following traffic rules
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लघु सचिवालय में यातायात नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ डीसी प्रीति के आदेशाें पर पुलिस विभाग ने सोमवार को 15 चालान किए। लगभग सभी चालान बिना हेलमेट वालों के थे। सुबह से सायं तक पुलिस बल की तैनाती है, ताकि यातायात नियमों का सख्ती से पालन किया जा सके।

डीसी प्रीति ने कहा कि सड़क सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है और सभी को यातायात के नियमों का दृढ़ता से पालन करना चाहिए। इसकी पहल सबसे पहले लघु सचिवालय से की है,ताकि सभी अधिकारी, कर्मचारी व यहां आने वाले सभी आमजन यातायात नियमों का पालन करें। नियमों में यदि कोई भी लापरवाही बरतेगा तो उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चालक सड़क संकेतों व गति सीमा का पालन करें। ओवर टेकिंग सावधानी से करें। दोपहिया वाहन चलाते हुए हेलमेट व कार चलाते समय सीट बैल्ट का उपयोग करें। नशे में वाहन न चलाएं। गाड़ी चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करें। वाहन के दस्तावेज जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ी का रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस और प्रदूषण सर्टिफिकेट साथ रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed