फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   1420 applications received for 900 ITI seats

Kaithal News: आईटीआई की 900 सीटों के लिए पहुंचे 1420 आवेदन

Sun, 07 Jun 2026 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 07 Jun 2026 06:04 AM IST
विज्ञापन
1420 applications received for 900 ITI seats
दा​खिले को लेकर लगाया गया डेस्क पर बैठे कर्मचारी। संवाद
कैथल। जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई में दाखिला इस बार आसान नहीं होगा। दाखिला प्रक्रिया को लेकर विद्यार्थियों का उत्साह देखने को मिल रहा है। अभी तक करीब 900 सीटों के मुकाबले 1420 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जिससे कई लोकप्रिय ट्रेडों में कड़ी प्रतिस्पर्धा के संकेत मिल रहे हैं। सबसे अधिक रुचि इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में देखने को मिल रही है, जबकि कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (कोपा) ट्रेड विद्यार्थियों की दूसरी पसंद बना हुआ है। आगामी दिनों में आवेदन संख्या और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने आईटीआई में दाखिले के लिए ऑनलाइन पोर्टल दो जून से खोला हुआ है। इच्छुक विद्यार्थी 15 जून तक आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए जिले की आईटीआई में विशेष इंतजाम किए गए हैं। राजकीय आईटीआई कैथल में दाखिला सहायता केंद्र स्थापित किया गया है, जहां 10 कंप्यूटर केवल आवेदन प्रक्रिया के लिए लगाए गए हैं। इसके अलावा 20 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि विद्यार्थियों को आवेदन भरने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। हेल्प डेस्क पर नि:शुल्क आवेदन भरवाने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। आईटीआई के जिला नोडल अधिकारी एवं राजकीय आईटीआई कैथल के प्रधानाचार्य सतीश मच्छाल ने बताया कि विद्यार्थी 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


---------
जिले में वर्तमान में 9 राजकीय और 10 निजी आईटीआई संचालित हैं। इन संस्थानों में प्रतिवर्ष लगभग 5000 विद्यार्थियों को विभिन्न तकनीकी एवं रोजगारपरक ट्रेडों में प्रवेश दिया जाता है। पिछले कुछ वर्षों में आईटीआई शिक्षा के प्रति युवाओं का रुझान तेजी से बढ़ा है। इस बार अग्निपथ योजना के तहत आईटीआई प्रशिक्षित युवाओं को बोनस अंक मिलने की व्यवस्था ने भी विद्यार्थियों की दिलचस्पी बढ़ाई है। इसके चलते प्रवेश प्रक्रिया में प्रतिस्पर्धा और अधिक बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------
शिक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष 10वीं और 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों की संख्या में वृद्धि हुई है, जबकि उच्च शिक्षण संस्थानों में सीटें सीमित हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में विद्यार्थी तकनीकी एवं रोजगारोन्मुखी शिक्षा के लिए आईटीआई का विकल्प चुन रहे हैं।
---------
राजकीय आईटीआई कैथल में लगभग 1200 सीटों पर प्रवेश होगा, जबकि महिला आईटीआई कैथल में करीब 300 सीटें उपलब्ध हैं। राजकीय आईटीआई कैथल में 29 और महिला आईटीआई में 8 ट्रेड संचालित किए जा रहे हैं। इनमें इलेक्ट्रिशियन, वायरमैन, फीटर, टर्नर, प्लंबर, वेल्डर, कारपेंटर, कोपा, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, कंप्यूटर हार्डवेयर एवं नेटवर्क मेंटेनेंस, मोटर मैकेनिक, ट्रैक्टर मैकेनिक, सोलर पावर टेक्नीशियन, मल्टीमीडिया एनीमेशन, स्टेनो हिंदी-अंग्रेजी, ड्रेस मेकिंग और अन्य रोजगारपरक पाठ्यक्रम शामिल हैं। महिला आईटीआई में कोपा, फैशन टेक्नोलॉजी, ड्रेस मेकिंग, बेसिक कॉस्मेटोलॉजी, डीटीपी और इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक जैसे ट्रेड उपलब्ध हैं।


--------
दाखिले के लिए ये कागज लेकर आए-
दाखिले के लिए विद्यार्थियों को 10वीं या 12वीं का प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, फैमिली आईडी, ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर, बैंक खाता विवरण, जाति प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र तथा नवीनतम रंगीन फोटो जमा करनी होगी।



--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed