{"_id":"5c588cdabdec220c0c3218e3","slug":"141549307098-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव व शहर में चल रहे कॉमन सर्विस सेंटरों पर जाकर करें बीपीएल राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव व शहर में चल रहे कॉमन सर्विस सेंटरों पर जाकर करें बीपीएल राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सरकार ने जारी किए निर्देश, गांव व शहर में चल रहे कॉमन सर्विस सेंटरों पर जाकर करें बीपीएल राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन
प्रशासन ने नहीं दी सार्वजनिक जानकारी, नाम जुड़वाने व कटवाने के लिए एडीसी कार्यालय में भटक रहे लोग
एडीसी कार्यालय से डीएफएससी, डीएफएससी कार्यालय से ऑनलाइन के लिए भेज दिया जाता है लोगों को
फोटो संख्या-08
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सरकार ने भले ही एक दशक से इंतजार कर रहे लोगों की समस्या का समाधान करते हुए बीपीएल राशन कार्ड बनाने के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं, लेकिन जिला प्रशासन द्वारा ऐसी कोई जानकारी अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है। सरकार ने स्पष्ट आदेश दिए हैं कि कॉमन सर्विस सेंटरों के माध्यम से संचालित सरल पोर्टल पर लिंक उपलब्ध करवा दिया गया है। जहां बीपीएल राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसके बाद इसे एडीसी कार्यालय द्वारा जांच के उपरांत डीएफएससी को राशन कार्ड बनाए जाने के लिए पत्र जारी किया जाएगा। इतनी सी जानकारी के लिए लोग एडीसी व डीएफएससी कार्यालय में चक्कर काटने को मजबूर हैं। इसके अलावा सबसे बड़ी परेशानी उन लोगों के लिए बनी हुई है, जिन्होंने अपने बीपीएल राशन कार्ड में नाम जोड़ना या फिर कटवाना है।
ऐसे बनेगा बीपीएल राशन कार्ड : एडीसी कार्यालय व डीएफएससी कार्यालय में जिम्मेदार कर्मचारियों से मिली जानकारी के अनुसार सरकार ने 22 जनवरी को पत्र जारी करके निर्देश दिए हैं कि सरल पोर्टल पर बीपीएल राशन कार्ड के लिए आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है। इसके बाद यह आवेदन सीधा एडीसी कार्यालय में जाएगा। जहां से संबंधित आवेदक की स्थिति का बीडीपीओ कार्यालय के माध्यम से वेरिफिकेशन करवाया जाएगा। इसके बाद पात्र पाए जाने पर एडीसी कार्यालय द्वारा डीएफएससी कार्यालय में राशन कार्ड बनाने के लिए पत्र जारी किया जाएगा।
नाम काटने व जुड़वाने के लिए भटक रहे हैं लोग : लघु सचिवालय स्थित एडीसी कार्यालय में आए लैंडरकीमा निवासी पाला राम ने कहा कि वह राशन कार्ड से नाम कटवाने के लिए 4 माह से भटक रहा है। वहीं पबनावा निवासी जिले सिंह ने कहा कि उसे राशन कार्ड में नाम चढ़वाना है। लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। इसी प्रकार से ट्योंठा की शिमला देवी ने कहा कि उसकी लड़की का नाम कटवाने के लिए वह इस कार्यालय में चक्कर काट रही है। धौंस निवासी शिंपू के परिजन भी राशन कार्ड में नाम कटवाने के लिए भटक रहे हैं। यही स्थित जड़ौला की कमला देवी ने बताई।
विज्ञापन
डीएफएससी कार्यालय में राशन कार्ड की जिम्मेदारी देख रहे पवन कुमार ने कहा कि एडीसी कार्यालय से जैसे ही कोई फार्म सत्यापित होकर आएगा, उसी अनुसार कार्ड बनाए जाएंगे। सर्वे एडीसी कार्यालय द्वारा किया जाना है। सभी को यह जानकारी दी जा रही है।
बीपीएल राशन कार्ड बनाए जाने के लिए सरल पोर्टल पर आवेदन किया जा सकता है। अभी तक जो जानकारी मिली है, उसे एडीसी कार्यालय द्वारा सत्यापित किया जाएगा। इसके बाद डीएफएससी को यह नाम भेजा जाएगा। मंगलवार तक स्थिति पूरी तरह से साफ हो जाएगी। नाम काटने या जुड़वाने के लिए किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। मेरे कार्यालय से आवेदन पर मोहर लगाकर डीएफएससी कार्यालय भेज दिया जाता है। जहां से सत्यापन के बाद नाम काटा या जोड़ा जा सकता है। यदि किसी को परेशानी है तो वह आकर मुझसे मिले।
सतबीर कुंडू, एडीसी, कैथल