{"_id":"5c3ce7c9bdec2273230f0454","slug":"141547495369-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ींद उपचुनाव भाजपा और कांग्रेस को दिखाई आइना: माजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ींद उपचुनाव भाजपा और कांग्रेस को दिखाई आइना: माजरा
विज्ञापन
जींद उपचुनाव भाजपा और कांग्रेस को दिखाएगा आइना : माजरा
जिला इनेलो कार्यकर्ताओं की बैठक में माजरा ने जींद चुनाव को लेकर लगाई ड्यूटी
फोटो संख्या-25
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पूर्व मुख्य संसदीय सचिव एवं इनेलो नेता रामपाल माजरा ने कहा कि जींद उपचुनाव में इनेलो-बसपा गठबंधन प्रत्याशी की जीत तय है और यह चुनाव भाजपा और कांग्रेस को आइना दिखाने का काम करेगा। माजरा आरकेएम फार्म में जिला इनेलो कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर जींद चुनाव में खड़े इनेलो-बसपा प्रत्याशी उमेद रेढू के पक्ष में प्रचार के लिए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगा रहे थे।
उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों से त्रस्त जनता को इस चुनाव के माध्यम से अपना विरोध दर्ज कराने का मौका मिला है। प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और इस चुनाव से उस बदलाव की नींव रखी जाएगी। उमेद रेढू भारी मतों से जीतेंगे और यह चुनाव इनेलो-बसपा के लिए एकतरफा चुनाव है। उन्होंने भाजपा पर टिप्पणी करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों से परेशान है और हर वर्ग आज उसके विरोध में सड़कों पर उतारा हुआ है। इस उपचुनाव में भाजपा की हार से उसके आगामी विधानसभा चुनाव में सत्ता से बाहर होने पर मुहर लग जाएगी। इस मौके पर बूटा सिंह, रामफल मलिक खुराना, अनिल तंवर, जयप्रकाश बलबहेड़ा, ओमप्रकाश कैरा, ईश्वर मैहला, मोनी बालू, जसमेर तितरम, शमशेर कुराड़, ओमप्रकाश काला, मा. बलबीर मटौर, भपेंद्र सिंह जैलदार, ओमप्रकाश ढांडा, राममेहर खुराना, ऋषि राज राणा, प्रदीप सिंहमार व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।