फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   शिविर के दूसरे दिन 50 से अधिक अध्यापकों ने लिया प्रशिक्षण

शिविर के दूसरे दिन 50 से अधिक अध्यापकों ने लिया प्रशिक्षण

Thu, 29 Nov 2018 12:28 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
शिविर के दूसरे दिन 50 से अधिक अध्यापकों ने लिया प्रशिक्षण
शिविर के दूसरे दिन 50 से अधिक अध्यापकों ने लिया प्रशिक्षण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। खंड संसाधन परिसर में प्राथमिक शिक्षकों के पांच दिवसीय अध्यापक प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन 50 से अधिक अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी अनिल छाबड़ा, डाइट के अंग्रेजी प्राध्यापक जितेंद्र कुमार, हिंदी प्राध्यापक डॉ विजय कुमार चावला व गणित प्राध्यापक मुकेश वधवा मौजूद रहे।

प्रार्थना सभा के पश्चात प्राथमिक शिक्षकों ने हिंदी, अंग्रेजी व गणित के पहले दिन के कार्यकाल के बारे में अपना-अपना फीडबैक दिया। विजय चावला ने अध्यापकों को एक अच्छे वक्ता में कौन कौन से गुण होने चाहिए के बारे में विस्तार से बताया। इसके उपरांत हिंदी प्राध्यापक डॉ विजय कुमार चावला ने कक्षा पहली व दूसरी के बच्चों का कक्षा में किस प्रकार मौखिक भाषा का विकास करवाया जा सकता है के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने अध्यापकों को बिग बुक, पठन कार्ड व जानकारी पाठ के बारे में बताया। इसके उपरांत गणित प्राध्यापक मुकेश वाधवा ने पहली व दूसरी के बच्चों को किस तरह गणित का शिक्षण दिया जाना है कि ट्रिक्स विस्तार से बताई। अंतिम सत्र में जितेंद्र कुमार प्राध्यापक द्वारा राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण के बारे में विस्तार से बताया गया और अंग्रेजी के पढ़ाने के विभिन्न सरल तरीकों के बारे में विस्तार से बताया गया। प्रशिक्षण में प्राथमिक शिक्षकों की भागीदारी सराहनीय रही। गतिविधि आधारित इस प्रशिक्षण शिविर में अध्यापक अध्यापिकाओं ने अपने हुनर को भी प्रदर्शित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed