फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   जांलधरी मोहल्ला में खाली प्लाटों में पानी, मच्छरों के डंक से हो सकता है डेंगू व मलेरियां

जांलधरी मोहल्ला में खाली प्लाटों में पानी, मच्छरों के डंक से हो सकता है डेंगू व मलेरियां

Mon, 26 Nov 2018 12:08 AM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
जांलधरी मोहल्ला में खाली प्लाटों में पानी, मच्छरों के डंक से हो सकता है डेंगू व मलेरियां
जांलधरी मोहल्ला में खाली प्लाटों में पानी, मच्छरों के डंक से हो सकता है डेंगू व मलेरियां
विज्ञापन

अमरगढ़ गामड़ी में देवीगढ़ रोड स्थित फाटक पर लोगों को परेशानी
अमर उजाला अभियान
फोटो नंबर-08 से 12
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। अमरगढ़ गामड़ी में देवीगढ़ रोड स्थित फाटक के समीप स्थित जालंधरी मोहल्ला में पड़ी खाली जगह में जलभराव से यहां रह रहे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस खाली जगह पर जलभराव की समस्या पर न तो नगर परिषद ने कोई सुध ली है और न ही जिला प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान है। यहीं कारण है हर वर्ष इसी सीजन में यहां पर रहने वाले अधिकतर लोग डेंगू व वायरल बुखार जैसी बीमारी के चपेट में आते है। यहां पर लोगों ने इस समस्या के समाधान की मांग की है।
जांलधरी मोहल्ला वासी सुरेश कुमार ने बताया कि इस समस्या का पिछले करीब 40 वर्षों से बनी है। इसको लेकर कई बार शिकायत दी गई है। लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। इस समस्या के समाधान नहीं होने से हर समय भयानक बिमारियों के फैलने का भय बना रहता है।
विज्ञापन

महिला रानी देवी ने कहा कि यहां पर जलभराव की समस्या पिछले कई वर्षों से बनी है। जिसका कोई समधान नहीं हुआ है। इस पर जिला प्रशासन ने भी कोई ध्यान नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ज्ञानों देवी ने कहा कि जलभराव की समस्या पर एक आद बार तो प्रशासन ने पंप से पानी निकलवाया है। लेकिन कुछ दिनों बाद फिर से स्थिति ज्यों की त्यों बन जाती है। जिससे यहां रहने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है।
कालोनीवासी राहुल ने कहा कि जलभराव के हर समय होने से आस पास स्थित घरों से दुर्गंध नहीं जाती है। जिससे लोगों का जीना मुहाल हो चुका है।
जनस्वास्थ्य विभाग के एसई देवीलाल ने बताया कि जांलधरी मोहल्ला के समीप स्थित खाली जगह रेलवे विभाग की है। जिस कारण प्रशासन का इसमें कोई संबध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed