{"_id":"5bdf3497bdec2269be332935","slug":"141541354647-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज की 18 दिन चली हड़ताल में 26 बसें कंडम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज की 18 दिन चली हड़ताल में 26 बसें कंडम
Updated Sun, 04 Nov 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंडम बसों में बैठकर यात्री परेशान
फोटो संख्या-12 व 13
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की 18 दिन बाद जब हड़ताल खुली और नियमित चालकों को बसें मिलीं तो वे बसों की हालत देखकर हैरान रह गए। न केवल चालक व परिचालक बल्कि यात्री भी बसों के जर्जर हालत देखकर हैरान थे। कैथल से करनाल जा रही एक बस में सवार यात्रियों को बस की खड़खड़ाहट के बारे में चालक व परिचालक से जब पूछा तो उन्होंने बताया कि यह बस पिछले 18 दिनों में पूरी तरह से बिगड़ चुकी है। यात्री नरेश, सुरेश व सीमा ने कहा कि पहले वे बस में बैठकर निश्चिंत होकर सो जाते थे, लेकिन अब इस बस में बैठा रहना भी मुश्किल है।
हरियाणा रोडवेज कर्मचारी महासंघ के डिपो प्रधान महावीर संधू ने कहा कि इस समय 26 बसें कंडम हो चुकी हैं। जिनमें गियर बॉक्स, क्लच प्लेट व कमानी सहित बैटरी व शीशे टूटने जैसी खामियां आई हुई हैं। प्रयास किया जा रहा है कि ये ठीक हो जाएं।
जिले को मिलेंगी 15 नई बसें : सरकार द्वारा लिए गए 350 बसों के खरीदने के फैसले से कैथल के यात्रियों को भी बड़ी राहत मिलेगी। कैथल डिपो को 15 बसें मिलेंगी। जीएम रोडवेज रामकुमार ने बताया कि नई बसों में कैथल डिपो को 15 मिलेंगी। जो बसें खराब हैं, उनमें से अधिकतर को ठीक करवा दिया गया है। 3 से 4 बसें यदि खड़ी हैं तो वे स्पेयर पार्ट की वजह से खड़ी हैं।