फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   दीपावली के पर्व को लेकर जिला पुलिस प्रशासन अलर्ट

दीपावली के पर्व को लेकर जिला पुलिस प्रशासन अलर्ट

Sun, 04 Nov 2018 11:34 PM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
दीपावली के पर्व को लेकर जिला पुलिस प्रशासन अलर्ट
दीपावली को लेकर जिला पुलिस प्रशासन अलर्ट
विज्ञापन

25 राईडर टीम, 5 पीसीआर व 2 क्यूआरटी सुरक्षा के मद्देजनर रहेगी तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। दीपावली के पर्व को लेकर जिला पुलिस प्रशासन अलर्ट हो चुका है। एसपी आस्था मोदी के आदेशों के तहत पुलिस की मुख्य बाजारों में गश्त बढ़ाई गई। बाजारों में खरीदारी करने जाने वाली महिलाओं व लड़कियों की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस की अतिरिक्त ड्यूटियां लगाई गई है। असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए बाजारों व मंदिरों में सादा कपड़ो में अतिरिक्त महिला व पुलिस बल की तैनाती की गई है।

एसपी आस्था मोदी ने बताया कि शहर व आसपास स्थित कस्बों के मुख्य बाजारों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जिला पुलिस की 25 राइडर टीम, 5 पीसीआर व 2 क्यूआरटी निरंतर मुस्तैदी पूर्वक गश्त करते हुए अपराधी तत्वों पर कड़ी नजर रखेंगी। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय राजमार्ग 65 पर कलायत व एचसीटीएम के नजदीक 2 ट्रैफिक एड पोस्ट किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए 24 घंटे तत्पर है। दीवाली व त्योहारों के चलते बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष महिला पुलिस बल तैनात किया गया है, जिनमें कुछ कर्मचारी व अधिकारी सादा कपड़ों में ड्यूटी करते हुए असामाजिक तत्वों पर नजर रखेंगे। एसपी ने जिला के नागरीकों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जिला में कानून-व्यवस्था कायम रखने के लिए सहयोग करें। किसी असामाजिक तत्व की जानकारी मिलने पर पुलिस स्टेशन, पुलिस चौकी अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed