{"_id":"5bc6281ebdec226989662bd5","slug":"141539713054-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशहरे पर वन विभाग के अधिकारियों का फूंकेगे पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशहरे पर वन विभाग के अधिकारियों का फूंकेगे पुतला
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दशहरे पर वन विभाग के अधिकारियों का फूंकेंगे पुतला
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। मांगो के समर्थन में वन विभाग मजदूरों द्वारा डीएफओ कार्यालय में दिया गया धरना मंगलवार को 43वें दिन भी जारी रहा। जिसकी अध्यक्षता जिला व राज्य प्रधान विजय शर्मा व मंच संचालन जिला सचिव नरेश कुमार ने किया। जिसमें मजदूरों व महिलाओं ने भाग लिया। जिला प्रधान विजय ने कहा कि अधिकारी वन मजदूरों को जबरदस्ती ठेकेदारी प्रथा में धकेला जा रहा है। वन मजदूरों ने कहा कि इस बार काला दशहरा मनाया जाएगा। उसी दिन मुख्य वन पाल पंचकूला व वन मंडल अधिकारी कैथल के पुतले बनाकर पेहवा चौंक पर फूंके जाएंगे। इस प्रदर्शन में सर्व कर्मचारी संघ व सीआईटीयू के सभी नेता भाग लेंगे। जिला सचिव ने बताया कि डीसी ने भी ज्ञापन के बाद आश्वासन दिया है। ब्लाक कैथल के बिजली विभाग के प्रधान विमल कुमार, नेता सुरेश कुमार व अन्य साथियों ने वन मजदूरों का समर्थन किया। धरने पर मंगलवार को पालाराम, राजपाल, राजेंद्र व बलविंद्र सिंह चार साथी भूख हड़ताल पर बैठे।