फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, पुलिस ने दर्ज किया मामला

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Sat, 28 Apr 2018 12:17 AM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, पुलिस ने दर्ज किया मामला
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, पुलिस ने दर्ज किया मामला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव खरक-पांडवा में एक विवाहिता की दहेज को लेकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने 5 ससुराल वालो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। खुराना रोड कैथल निवासी सत्यवान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कैथल में एएसआई के पद पर तैनात हैं। उसने अपनी बेटी सुमन की शादी 2010 में प्रदीप निवासी गांव खरकपांडवा के साथ की थी और शादी में उसने अपनी हैसियत से ज्यादा दान-दहेज दिया था। शादी के कुछ समय बाद उसकी लडक़ी को उसका दामाद प्रदीप व सास कमलेश व ससुर कुलदीप दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे। दहेज की मांग से परेशान होकर उसकी लड़की करीब एक वर्ष तक मायके में रही। लेकिन पंचायत में लड़का व उसके परिवारिजनों ने अपनी गलती मानी तो हमने उन्हें माफ कर दिया और अपनी लड़की को ससुराल में भेज दिया। वीरवार को सुबह करीब 11 बजे गांव खरकपांडवा से दलबाग सिंह का फोन आया कि आपकी लड़की सुमन ज्यादा बीमार है। सूचना मिलने पर जब वह परिवार सहित मौके पर पहुंचकर देखा कि लड़की के मुंह से जहरीली वस्तु (दवाई) की बदबू आ रही थी और बेहोश अवस्था में पड़ी थी। सत्यवान ने शिकायत में बताया कि प्रदीप, कुलदीप, कमलेश, ननद व उसके अमित ने ही मेरी बेटी को कोई जहरीली दवाई देकर उसकी हत्या की है। एसएचओ कलायत ललित मोहन ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed