फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   अमर उजाला के प्रयासों का असर..आज मिलेगा शहर को पूरा पानी

अमर उजाला के प्रयासों का असर..आज मिलेगा शहर को पूरा पानी

Wed, 14 Mar 2018 11:56 PM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला के प्रयासों का असर..आज मिलेगा शहर को पूरा पानी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कैथल। प्यौदा रोड स्थित 20 एमएलडी क्षमता की नहरी पानी परियोजना में खत्म हो गए पानी के संकट पर आज शहर के लोगों को राहत मिल जाएगी। सिंचाई विभाग ने दो दिन पहले ही हाबड़ी ब्रांच के पानी को बंद करके सिरसा ब्रांच में पानी छोड़ दिया है। जो बुधवार रात बारह बजे तक इस परियोजना के टैंकों में पहुंचेगा। इसके बाद सुबह सुचारु रूप से पानी की आपूर्ति हो सकेगी।
विदित रहे कि प्यौदा रोड स्थित नहरी पानी परियोजना में पानी काफी कम बच गया है। नहरों में 24 की बजाए 32 दिन बाद पानी छोड़ने के सर्कल के चलते इस बार पानी कम रह गया। जिस कारण विभाग ने तीन दिन पूर्व ही राशनिंग शुरू कर दी थी। राशनिंग के चलते शहर की कई कालोनियों में पेयजल संकट खड़ा हो गया। दो दिनों से लोगों को सुबह पानी नहीं मिल पा रहा है। अमर उजाला द्वारा 14 व 15 मार्च को यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। साथ ही जनस्वास्थ्य व सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने भी मामले में संज्ञान लिया। डीसी सुनीता वर्मा ने सिंचाई विभाग के कमिश्नर से भी बात की। लेकिन अतिरिक्त पानी की व्यवस्था नहीं हो पाई। जिस पर सिंचाई विभाग ने अपने हिस्से के हाबड़ी ब्रांच के पानी को दो दिन पहले ही सिरसा ब्रांच में छुड़वा लिया। बुधवार को यह पानी सिरसा ब्रांच में छोड़ दिया गया। जिसे करीब 10 घंटे कैथल में पहुंचने में लगते हैं। अधिकारियों का अनुमान है कि रात्रि 11 व 12 बजे के बीच में पानी प्यौदा रोड स्थित परियोजना के टैंकों में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता आरएस मित्तल ने बताया कि हाबड़ी ब्रांच से पानी सिरसा ब्रांच में छोड़ा जा चुका है। बुधवार रात तक पानी पहुंच जाएगा।
जनस्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक अभियंता एसके पाहवा ने बताया कि रात करीब 12 बजे तक पानी पहुंचने का अनुमान है। इसके बाद वीरवार सुबह सुचारु रूप से जलापूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक जिम्मेवारी आपकी भी : पानी भले ही आज आ जाएगा। लेकिन एक जिम्मेवारी प्रत्येक नागरिक की है। वह ये कि पानी की बचत करें। पानी को व्यर्थ ना गवाएं। जितना संभव हो सके पानी का संरक्षण करें। जरूरत अनुसार ही पानी नलों या सबमर्सीबल से निकालें। आस-पड़ोस में भी यदि कहीं पानी का दुरुपयोग हो तो उसे कहें कि पानी देश की धरोहर है, इसे व्यर्थ ना बहाएं।



आज मिलेगा शहर को पूरा पानी
सिंचाई विभाग ने 2 दिन पहले हाबड़ी ब्रांच को बंद करके सिरसा ब्रांच में पानी छोड़ा
बुधवार रात्रि बारह बजे तक पहुंच जाएगा प्यौदा रोड स्थित नहरी पानी परियोजना में नहर का पानी
लोगों को मिलेगी बड़ी राहत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed