फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   बरसात के कारण जीरी की फसल जमीन पर बिछी

बरसात के कारण जीरी की फसल जमीन पर बिछी

Sun, 24 Sep 2017 12:23 AM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
बरसात के कारण जीरी की फसल जमीन पर बिछी
बरसात के कारण जीरी की फसल जमीन पर बिछी
विज्ञापन


ढांड। आसमान से हो रही बरसात किसानों के लिए आफत बन कर आई है। जिससे किसानों के चेहरे मुरझाए हुए है। किसान फकीर चंद, राम स्वरूप, बलकार सिंह, प्रेम सिंह, जगदीश, बलजीत, मेवा राम, राजपाल, रणजीत सिंह ने बताया कि 2 दिनों से हो रही बरसात के कारण उनकी जीरी की फसल जमीन पर बिछ गई है। जिससे उनकी 6 महीने की मेहनत की कमाई पल भर में ही नष्ट हो गई। किसानों का कहना है कि इस समय बरसात के कारण जीरी की फसल का जमीन पर गिर जाने से उनको प्रति एकड़ लगभग 20 हजार रुपये के नुकसान हो गया है। अगर मौसम इसी प्रकार चलता रहा तो नुकसान ओर अधिक हो सकता है। किसानों का कहना है कि पहले से ही वो कर्ज के बोझ तले दबे हुए है। रही सही कसर बरसात ने पूरी कर दी है। किसानों ने सरकार से मांग की है कि बरसात के कारण फसलों में हुए नुकसान की भरपाई की जाए और जीरी पर 200 रुपये प्रति क्विंटल बोनस दिया जाए। जिससे प्रदेश का किसान राहत की सांस ले सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed