फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   26 वर्षीय विवाहिता को जहर देकर मारने पर केस दर्ज

26 वर्षीय विवाहिता को जहर देकर मारने पर केस दर्ज

Fri, 16 Jun 2017 11:52 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
26 वर्षीय विवाहिता को जहर देकर मारने पर केस दर्ज
विवाहिता को जहर देकर मारने पर केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सीवन के गांव फिरोजपुर में विवाहिता को जहरीला पदार्थ देकर मारने का मामला सामने आया है। मृतका के पिता ने विवाहिता की मौत का आरोप उसके पति, सास व ससुर पर लगाया है। सीवन पुलिस ने तीनों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नरवाना के चमेला कॉलोनी निवासी मृतका के पिता फुल कुमार ने बताया कि उसने वर्ष 2010 में अपनी बेटी की शादी गांव फिरोजपुर निवासी बलकार के साथ की थी। कविता का पति, सास व ससुर दहेज से संतुष्ट नहीं थे और उससे दहेज लाने की मांग करते थे। मांग पूरी नहीं करने पर कविता से वे मारपीट भी करते थे। इस बारे में उनकी कई बार पंचायत भी हुई। पंचायत में आरोपी माफी मांगते और आगे उसकी बेटी को तंग नहीं करने की शर्त पर अपने साथ ले जाते। करीब 10 दिन पहले उसकी बेटी उनके घर आई थी। 14 जून को उसका दामाद बलकार उसकी बेटी को लेकर फिरोजपुर आ गया। जहां से उसकी बेटी ने फोन किया ससुराल पक्ष के लोग उसको बहुत परेशान कर रहे है। वह जल्दी आ जाए। मृतक महिला के पिता ने बताया कि वह जब फिरोजपुर गांव में पहुंचा तो घर का दरवाजा बंद था। काफी आवाज लगाने के बाद उसके दामाद बलकार ने दरवाजा खोला ओर वहां से भाग गया। उसकी बेटी काफी सहमी हुई थी। उसकी बेटी ने बताया कि उसके पति ने उसको जहर दे दिया है ओर वह नहीं बचेगी। बच्चों को वह साथ लेकर चले जाए। वह अपनी बेटी को लेकर शहर के एक अस्पताल में आ रहे थे तो रास्ते में उसकी बेटी कविता ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

उसकी बेटी को जहर देकर मारने में पति बलकार, ससुर मुखत्यार सिंह व सास सोना देवी शामिल है। जांच अधिकारी एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पति बलकार, ससुर मुखत्यार व सास सोना देवी के खिलाफ दहेज हत्या का केस द र्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक महिला कविता अपने पीछे 4 साल के लड़के कार्तिक व 2 साल की लड़की कामना को छोड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed