{"_id":"643d991930cb88bdbd060ad6","slug":"14-acres-of-fane-burnt-in-silakheda-kaithal-news-c-18-1-94222-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सिलाखेड़ा में 14 एकड़ फाने जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सिलाखेड़ा में 14 एकड़ फाने जले
Tue, 18 Apr 2023 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 18 Apr 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
कैथल। सिलाखेड़ा गांव के खेतों में गेहूं के फानों में रविवार को रात 10 बजे अचानक आग लग गई। इससे लगभग 14 एकड़ फाने जल गए। कर्मचारियों की कमी के चलते अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। किसानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
गांव सिलाखेड़ा के किसान निशान सिंह ने बताया कि यह उसके खेत में बीते चार वर्षों से लगातार शार्ट सर्किट से उसके खेत में आग लग रही है। पहले दो बार उसके खेत में गेहूं की फसल जल गई थी। बीते वर्ष भी उसके गेहूं के फानों में आग लगने से काफी नुकसान झेलना पड़ा। इस बार भी 14 एकड़ के फाने जलगए।
किसान ने बताया कि रविवार को गेहूं की कटाई करवाई थी, तूड़ी एक दो दिन बाद बननी थी। तूड़ी बनाने से पहले की फाने जल गए और उसे लगभग तीन लाख रुपये का नुकसान हो गया। उसने आग की घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को अवगत कराया। एक घंटे तक भी उनके पास अग्निशमन की गाड़ी नहीं पहुंची। वह विभाग में भी गया तो तो मौके पर गाड़ियां खड़ी थीं। कर्मचारी न होने के कारण वह मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन
गांव के सरपंच सोमनाथ कंबोज ने कहा कि आग लगने की सूचना मिलते ही उन्होंने दमकल विभाग को अवगत करा दिया था, लेकिन कोई भी कर्मचारी नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने ही कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। साथ ही आसपास की गेहूं फसल तक आग पहुंचने से बचाया। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक लगभग 14 एकड़ में फाने जल चुके थे।
कर्मचारियों की कमी से नहीं पहुंची दमकल : सुरेंद्र
दमकल विभाग के इंचार्ज सुरेंद्र कुमार ने कहा कि गांव सिलाखेड़ा में आग लगने की सूचना मिली थी। उनके पास गाड़ी चालकों की कमी थी, इस कारण से गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच पाई। उन्होंने रोडवेज विभाग से चालकों की मांग की थी। इसके बाद भी चालक नहीं मिले। रोडवेज विभाग के महाप्रबंधक अजय गर्ग ने बताया कि सोमवार को दमकल विभाग में चार चालकों को भेज दिया गया है।