{"_id":"684dcd279dd08fa6b10c47cd","slug":"1373-registrations-so-far-in-ig-college-kaithal-news-c-18-1-knl1004-670032-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आईजी कॉलेज में अब तक 1373 पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आईजी कॉलेज में अब तक 1373 पंजीकरण
Sun, 15 Jun 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय में प्रवेश पाने के लिए छात्राओं का रुझान बढ़ रहा है। प्राचार्य डॉ. आरती गर्ग ने बताया कि प्रथम वर्ष में विभिन्न नौ स्ट्रीमों के कुल 1560 सीटें उपलब्ध हैं, जिनमें से अब तक 1373 छात्राओं ने विभिन्न कोर्सों के लिए पंजीकरण करवा लिया है।
डॉ. आरती गर्ग ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया के दौरान छात्राओं की सुविधा के लिए कॉलेज में हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए हैं। उन्होंने 12वीं पास छात्राओं से आग्रह किया है कि वे आईजी कॉलेज में प्रवेश लेकर अपने करियर को सफल बनाने का अवसर जरूर प्राप्त करें।
प्रमुख रुचि के क्षेत्र : बीए एडेड, बीकॉम सेल्फ फाइनेंस, बीसीए सेल्फ फाइनेंस और बीएससी लाइफ साइंस सेल्फ फाइनेंस को छात्राओं में अधिक लोकप्रियता मिल रही है।
विज्ञापन
उधर, आरकेएसडी पीजी कॉलेज में करीब 3100 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। प्राचार्य डॉ. सत्यबीर मेहला ने बताया कि विद्यार्थियों की सबसे अधिक रुचि बीए प्रोग्राम में देखने को मिल रही है, जिसमें अब तक करीब 1600 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
दाखिला प्रभारी डॉ. विकास भारद्वाज ने बताया कि बीए प्रोग्राम में सहायता प्राप्त श्रेणी में 53 तथा स्वयं वित्तपोषित श्रेणी में 16 विषय संयोजन उपलब्ध हैं। पंजीकरण से पहले विद्यार्थी हेल्प डेस्क पर जाकर उचित मार्गदर्शन प्राप्त करें।
आईजी कॉलेज में विभिन्न पाठ्यक्रमों में पंजीकरण की स्थिति
n
बीए : 400 सीटें, 628 छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन किया
n
बीए सेल्फ फाइनेंस: 160 सीटें, 92 छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन किया
n
बीए सांध्यकालीन सत्र सेल्फ फाइनेंस: 240 सीटें, 17 छात्राओं ने पंजीकरण किया
n
बीकॉम सेल्फ फाइनेंस: 180 सीटें, 247 छात्राओं ने पंजीकरण किया
n
बीकॉम इवनिंग सेल्फ फाइनेंस: 160 सीटें, 25 छात्राओं ने पंजीकरण किया
n बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए) सेल्फ फाइनेंस : 60 सीटें, 90 छात्राओं ने पंजीकरण किया
n
बीएमसी सेल्फ फाइनेंस: 60 सीटें, 8 छात्राओं ने पंजीकरण किया
n
बीएससी लाइफ साइंस सेल्फ फाइनेंस: 60 सीटें, 118 छात्राओं ने पंजीकरण किया
n
बीएससी फिजिकल साइंस सेल्फ फाइनेंस: 240 सीटें, 148 ने पंजीकरण किया