{"_id":"6a173ffd3d11cc34f605c469","slug":"13650-vehicles-checked-426-challaned-and-193-vehicles-seized-kaithal-news-c-245-1-kht1012-149960-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: 13,650 वाहनों की जांच, 426 चालान और 193 वाहन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: 13,650 वाहनों की जांच, 426 चालान और 193 वाहन जब्त
विज्ञापन
कैथल। जिला पुलिस ने बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों और यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ एक सप्ताह तक विशेष अभियान चलाया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि एक सप्ताह तक 13,650 वाहनों की जांच की गई। इसमें बिना नंबर प्लेट चल रहे 426 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 193 वाहनों को जब्त किया गया। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों, मुख्य चौक-चौराहों, बाजारों, हाईवे मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर व्यापक स्तर पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की गई।
अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट, फर्जी नंबर प्लेट और नियमों के विरुद्ध मॉडिफिकेशन वाले वाहनों पर विशेष नजर रखी गई। नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों के खिलाफ मौके पर कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि बिना नंबर प्लेट वाहन चलाना केवल यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं है बल्कि इससे अपराधों को बढ़ावा मिलने की आशंका भी रहती है। कई बार असामाजिक और आपराधिक तत्व पहचान छिपाने के लिए ऐसे वाहनों का इस्तेमाल करते हैं। इसी कारण जिला पुलिस लगातार ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान चला रही है। आमजन से अपील करते हुए कहा कि सभी वाहन चालक अपने वाहनों पर निर्धारित नियमों के अनुसार स्पष्ट नंबर प्लेट लगवाएं और किसी प्रकार का अवैध मॉडिफिकेशन न करवाएं। साथ ही प्रेशर हॉर्न, काली फिल्म, फैंसी नंबर प्लेट और अन्य गैरकानूनी उपकरणों के इस्तेमाल से बचें। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन सड़क सुरक्षा और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बेहद जरूरी है।