फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   बर्फीली हवाओं से ठंड बढ़ी, कोहरे से नहीं मिली निजात, न्यूनतम तापमान भी 1.5 डिग्री तक लुढ़का

बर्फीली हवाओं से ठंड बढ़ी, कोहरे से नहीं मिली निजात, न्यूनतम तापमान भी 1.5 डिग्री तक लुढ़का

Tue, 05 Feb 2019 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
बर्फीली हवाओं से ठंड बढ़ी, कोहरे से नहीं मिली निजात, न्यूनतम तापमान भी 1.5 डिग्री तक लुढ़का
बर्फीली हवाओं से ठंड बढ़ी, कोहरे से नहीं मिली निजात, न्यूनतम तापमान भी 1.5 डिग्री लुढ़का
विज्ञापन

आठ फरवरी तक गरज-चमक व हवाओं के साथ बारिश की भी संभावना
फोटो नंबर-01 व 02
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। बर्फीली हवाओं से ठंड बढ़ी है। इसके साथ ही तीन दिनों से लगातार सुबह व शाम के समय कोहरा भी छाया रहता है। हिमाचल प्रदेश में पड़ रही बर्फ व पंजाब की ठंड के साथ ही पूरे प्रदेश में ठंड ने अपना कहर बरपाया है। लेकिन लोगों को अभी इस सर्दी से राहत मिलने वाली नहीं है।
सोमवार की सुबह से ही सड़कों पर घना कोहरा छा गया। कोहरा होने के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ी। वाहन दोपहर तक रेंगते दिखाई दिए। करीब 11 बजे के बाद सूर्य देव ने दर्शन दिए। लेकिन धूप के साथ ही शीतलहर का सिलसिला भी जारी रहा। सुबह के समय छाए घने कोहरे से स्कूली बच्चों को और भी अधिक परेशानियां हुई। पश्चिमी विक्षोभ के कारण अभी इसी तरह का मौसम आगामी दिनों में बना रहेगा और जल्द राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में घना कोहरा आम जन-जीवन को प्रभावित करेगा। विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक लगातार मौसम खुश्क और परिवर्तनशील रहेगा। रात्रि तापमान में गिरावट और सुबह व देर रात कहीं हल्की व गहरी धुंध छाई रहने की संभावना बनी रहेगी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 8 फरवरी तक गरज-चमक व हवाओं के साथ कहीं हल्की और कहीं मध्यम बारिश की संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान 18.6 व न्यूनतम 4.5 सेल्सियस डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरे से यातयात हुआ प्रभावित
फोटो नंबर-28
राजौंद। रविवार रात को शुरू हुए कोहरे ने सोमवार को 11 बजे तक नगर को ढके रखा। जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ, वाहन रेंग रेंग कर चलते हुए दिखाई दिए। दिन में 11 बजे तक भी वाहन चालक लाइटें जलाकर चलते देखे गए, ओर लोगों को दोपहर बाद सूर्य देव के दर्शन हुए। दोपहर तक सर्दी व कोहरे का प्रकोप जारी रहा। सुबह घनी ठंड व कोहरे के कारण लोगों ने निजात पाने के लिए अलाव का सहारा लिया। कोहरे के कारण सुबह वाहन चालकों व यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए कई गुना अधिक समय लगा। कर्मचारियों व छात्रों को भी बसें लेट मिलने के कारण देरी से पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed