फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   70 सक्षम युवओं ने डाउनलोड करवाई थी सात हजार लोगों स्वच्छता मैप एप

70 सक्षम युवओं ने डाउनलोड करवाई थी सात हजार लोगों स्वच्छता मैप एप

Sun, 20 Jan 2019 11:14 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
70 सक्षम युवओं ने डाउनलोड करवाई थी सात हजार लोगों स्वच्छता मैप एप
जब शहर की रैंकिंग की आती है बारी तो एप करते हैं डाउनलोड, फिर कर देते हैं डिलिट
विज्ञापन

70 सक्षम युवाओं ने डाउनलोड करवाई थी सात हजार लोगों को स्वच्छ मैप एप, अब मुश्किल से दो हजार लोगों के फोन में मौजूद
दिन में मुश्किल से आती हैं 40 से 50 शिकायतें, इसमें भी काफी शिकायतें होती हैं फर्जी, आखिर कैसे सफल होगी योजना
फोटो नंबर-18
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। स्वच्छता सर्वेक्षण के शहर की रैंकिंग में अव्वल रहने में काफी कारगर साबित होने वाली स्वच्छ मैप एप को डाउनलोड करने में जिले के लोग काफी पीछे हैं। हालांकि जब-जब स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम को निरीक्षण के लिए आना होता है, उस समय नगर परिषद की ओर से सक्षम के तहत आने वाले युवाओं की ओर से शहर के लोगों के एंड्रॉयड फोन में एप डाउनलोड करवाई जाती है। लेकिन कुछ समय बाद ही लोग इस एप को यूजलेस समझकर फोन से हटा देते हैं।
स्वच्छ मैप एप के शुरू होने के बाद नगर परिषद की ओर से नप ने सक्षम योजना के तहत आने वाले 70 युवकों ने जिलेभर की सभी नगर पालिका में लोगों को जागरूक करते हुए 7000 से अधिक एप को डाउनलोड करवाया था। जो वर्तमान में घटकर महज 2000 के करीब ही रह गई है। जिससे हम यह मान सकते है कि जिला के लोग कहीं न कहीं एप को डाउनलोड करने में भी काफी पीछे रह गए हैं।
विज्ञापन

70 सक्षम युवाओं को दिए से छह लाख रुपये से अधिक : विदित रहे कि जिस समय नगर परिषद की ओर से स्वच्छ एप मैप को डाउनलोड करवाने का लक्ष्य रखा गया था। तब नप ने 70 सक्षम युवाओं को लगाकर एप डाउनलोड करवाने के लिए छह लाख रुपये से अधिक खर्च किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नप की ओर से लगातार किया जाता है जागरूक : नगर परिषद के ईओ अशोक कुमार ने बताया कि नप की ओर से स्वच्छ मैप एप को लेकर लोगों को समय-समय पर जागरूक किया जाता है। ऐसी बात नहीं है कि लोग इसके प्रति जागरूक नहीं है। स्वच्छ मैप एप के माध्यम से मिलीं शिकायतों का निवारण किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed