फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   ग्यारह बजे तक सीट पर नहीं पहुंचे डॉक्टर तो मरीजों का हंगामा

ग्यारह बजे तक सीट पर नहीं पहुंचे डॉक्टर तो मरीजों का हंगामा

Wed, 28 Nov 2018 12:14 AM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
ग्यारह बजे तक सीट पर नहीं पहुंचे डॉक्टर तो मरीजों का हंगामा
ग्यारह बजे तक सीट पर नहीं पहुंचे डॉक्टर तो मरीजों का हंगामा
विज्ञापन

अस्पताल में काला पीलिया के ईलाज के लिए उमड़ी भीड़
उरै ना कोय डॉक्टर..मरीजयां न आ रे हैं चक्कर
फोटो नंबर-8,9,10,11
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। काला-पीलिया पीड़ित मरीजों ने मंगलवार को जिला अस्पताल में डॉक्टरों के ना आने पर करीब अस्पताल परिसर में रोष प्रकट किया। डॉक्टर के ना आने पर मरीज पीएमओ कार्यालय पहुंचे। जहां से उन्हें बताया गया कि डॉक्टर ऑपरेशन थियेटर में हैं। करीब ग्यारह बजे डॉक्टर पहुंचे तो लोगों ने राहत की सांस ली।
काला पीलिया के रोगी जाखौली निवासी रणपल, चेलाराम, मिया सिंह ने रोष जताते हुए कहा कि दो बार चक्कर लगा चुके हैं। लेकिन यहां डॉक्टर नहीं मिलते। वहीं पालाराम शेरुखेड़ी ने बताया कि यहां बिल्कु ल बुरा हाल है। मरीजों में हाहाकार मचा हुआ है। जगरूप शिमला, बलवान पूंडरी, जयकिशन पूंडरी ने कहा कि वे दो घंटे से लाइन में लगे हैं। डॉक्टर नहीं आ रहे। जिस कारण वे परेशान हैं। काला पीलिया इलाज के लिए आयी कुरूक्षेत्र निवासी महिला कमला ने बताया कि सुबह आठ बजे से यहां बैठी हैं। लेकिन डॉक्टर का इंतजार करते यहीं पर लेट गई। अभी तक डॉक्टर की आने की कोई पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन

उरै ना कोय डॉक्टर..मरीजयां न आ रे हैं चक्कर:-जिला अस्पताल में काले पीलिये ये ग्रस्त कलायत निवासी कुलवंतपुरी ने स्वास्थ्य विभाग पर आरोप लगाते हुए हरियाणवी अंदाज में कहा कि उरै ना कोय डॉक्टर...अर मरीजयां न आ रहे हैं चक्कर। वहीं इमरत कुराड़, खुशीराम किच्छाना, पाला सिणद, राजपाल रोहेड़ा, सिंद्र भागल ने भी इसी तरह के अरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब दो घंटे तक नहीं आए डॉक्टर-डॉक्टर के दो घंटे तक नहीं आने पर मरीज पीएमओ कार्यालय पहुंचे जहां उनको पीएमओ के ऑपरेशन में गए हुए कि सूचना मिली। कार्यरत कर्मचारी ने बताया कि सप्ताह के पहले व आखिरी दिन को छोड़कर बाकि सभी दिनों काला पीलिया का इलाज किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed