फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   मुख्यमंत्री आज तीन गांवों में करेंगे कार्यकर्ताओं के घर जलपान

मुख्यमंत्री आज तीन गांवों में करेंगे कार्यकर्ताओं के घर जलपान

Thu, 05 Jul 2018 12:33 AM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आज तीन गांवों में करेंगे कार्यकर्ताओं के घर जलपान
मुख्यमंत्री आज तीन गांवों में करेंगे कार्यकर्ताओं के घर जलपान
विज्ञापन

गांव हाबड़ी की हॉकी अकादमी का शिलान्यास भी करेंगे मुख्यमंत्री
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल 5 जुलाई वीरवार को कनेक्ट-टू-पीपल कैम्पेन के तहत जिला के क्योडक़, बाता तथा कलायत में चाय पर चर्चा के दौरान कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। मुख्यमंत्री द्वारा चाय पर चर्चा के दौरान कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करके विकास कार्यों के साथ-साथ जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में फीडबैक लेंगे। मनोहर लाल द्वारा लोक निर्माण विश्राम गृह में 5 जुलाई को सायं 5 बजे मुख्यमंत्री घोषणा के तहत हाबड़ी गांव में 11 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि से प्रस्तावित अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त हॉकी अकादमी का शिलान्यास करेंगे।
डीसी सुनीता वर्मा ने पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी तथा अन्य प्रशासनिक उच्चाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री दौरा कार्यक्रम की क्योडक़, बाता एवं कलायत में समीक्षा करते हुए व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी अपने विभाग से संबंधित तैयारियां पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने ग्राम पंचायतों को क्योडक़ व बाता गांवों में सफाई करवाने के निर्देश दिए तथा कलायत नगरपालिका के अधिकारियों को भी साफ-सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वे अपने गांव को पॉलिथीन मुक्त बनाने का संकल्प लें तथा घर में आए किसी भी पॉलिथीन को गलियों में न फेंकें। बाजार में जाते समय कपड़े आदि का बना थैला लेकर जाएं।
विज्ञापन

क्योडक़ के बाद मुख्यमंत्री बात्ता गांव में आंनद राणा के निवास स्थान पर कार्यकर्ताओं से चाय पर चर्चा के दौरान सीधा संवाद करते हुए विकास कार्यों एवं कल्याणकारी योजनाओं का फीडबैक लेंगे। मुख्यमंत्री इसके बाद कलायत में राजु कौशिक के निवास स्थान पर कार्यकर्ताओं से चाय पर चर्चा के तहत रुबरु होंगे। मुख्यमंत्री कलायत के कार्यक्रम के बाद जींद जिला के ढाकल गांव में चाय पर चर्चा कार्यक्रम के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी आस्था मोदी ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया तथा पुलिस उच्चाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर कलायत के उपमंडलाधीश जगदीप सिंह, उत्तर हरियाण बिजली वितरण निगम के अधीक्षक अभियंता बीएस रंगा, जन स्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक अभियंता अनिल कुमार पाहवा, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता सुभाष भांगू, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी कंवर दमन सिंह, पंचायत राज विभाग के कार्यकारी अभियंता राकेश गोयल, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सुमित कुमार, धीरेंद्र क्योडक़ सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed