फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   आढ़ती मुख्यमंत्री से करेंगे गेहूं उठान में भ्रष्टाचार की शिकायत

आढ़ती मुख्यमंत्री से करेंगे गेहूं उठान में भ्रष्टाचार की शिकायत

Sun, 22 Apr 2018 11:44 PM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
आढ़ती मुख्यमंत्री से करेंगे गेहूं उठान में भ्रष्टाचार की शिकायत

विज्ञापन
आढ़ती मुख्यमंत्री से करेंगे गेहूं उठान में भ्रष्टाचार की शिकायत
फोटो नंबर-16
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी।। अनाज मंडी पूंडरी में गेहूं उठान को लेकर भ्रष्टाचार व विरोधाभास बना हुआ है। मंडी शुरू से ही उठान में पैसे के लेने-देने को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। फूड ग्रेन डीलर एसोसिएशन के प्रधान बाबूराम उर्फ रूपचंद व आढ़तियों ने इस मामले को लेकर जिला प्रशासनिक अधिकारियों डीसी से लेकर मुख्यमंत्री तक को पत्र जारी कर अवगत करवा दिया है। डीलर एसोसिएशन सीजन के शुरू से ही इसका विरोध कर रही है। प्रधान ने मुख्यमंत्री के नाम भेजे पत्र में अब भी आरोप लगाया है कि खरीद एजेंसियों से संबंधित ठेकेदार अधिकारियों से मिलीभगत कर उन्हीं आढ़तियों का गेहूं उठान कर रहा है जो उसके कर्मचारियों को 2 से 5 रुपये प्रति कट्टा दे रहे है। जिसकी वजह से कई आढ़तियों का तो आज तक गेहूं उठान हो गया, जिन्होंने पैसे नहीं दिए उनका मामूली उठान हुआ है। जिसकी वजह से उनकी गेहूं से 12 प्रतिशत से नमी घटकर कम हो गई और अब गेहूं में घटती भी आ गई है। जिसकी जिम्मेवारी अब आढ़ती की नहीं संबंधित एजेंसी व ठेकेदार की होगी। प्रधान ने बताया कि उन्होंने इस पूरे मामले को मंडी में आने वाले नोडल अधिकारी डीपीआरओ व अन्य अधिकारियों को भी अवगत करवाया है, लेकिन किसी ने भी कोई जांच करना उचित नहीं समझा है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वे शीघ्र ही मंडी का एक शिष्टमंडल लेकर चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री से मिलकर पूरे मामले से अवगत करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed