{"_id":"59b43cc64f1c1bed7f8b57b5","slug":"131504984262-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकी खामियों के कारण आईटीआई में नहीं हो सके छटी काउंसलिंग के दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीकी खामियों के कारण आईटीआई में नहीं हो सके छटी काउंसलिंग के दाखिले
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तकनीकी खामियों के कारण आईटीआई में नहीं हो सके छठी काउंसलिंग के दाखिले
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। राजकीय आईटीआई में होने वाले छटी काउंसलिंग के दाखिले शनिवार को तकनीकी खामी की भेंट चढ़ गए। सुबह से लेकर शाम तक दाखिले के इंतजार में बैठे सैकड़ों विद्यार्थियों के हाथ मायूसी लगी। आईटीआई की तरफ से दाखिले के लिए दाखिला कमेटी का गठन करते हुए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। आखिरी दाखिला होने के कारण सुबह से ही विद्यार्थी और उनके अभिभावक संस्थान में पहुंच गए थे। शनिवार की छुट्टी होने के कारण केवल दाखिला कमेटी के सदस्य ही आईटीआई में पहुंचे थे। सुबह से ही विद्यार्थियों के फार्म लेने शुरू कर दिए थे। आईटीआई के कर्मचारियों के अनुसार इस दाखिले के लिए कुल 127 सीट खाली थी। इनमें वे भी विद्यार्थी शामिल थे, जिन्होंने पहले दाखिला लेने के बाद संस्थान में उपस्थिति दर्ज नहीं करवाई या फिर स्वेच्छा से नाम कटवा गए। दोपहर करीब 1 बजे तक फार्मों से मेरिट सूची तैयार कर दी गई थी। इसके बाद करीब 2 बजे संस्थान की कमेटी ने दाखिला शुरू कर दिया लेकिन करीब एक घंटे के बाद ही वेबसाइट रुक गई। इसके बाद दाखिला कमेटी व विद्यार्थी व उनके अभिभावक इसके आगे बेबस से नजर आए। करीब पांच बजे तक इंतजार करने के बाद सभी विद्यार्थी बिना दाखिले के बैठे रहे। इसके बाद दाखिला कमेटी के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार का दाखिला सोमवार को इसी सूची अनुसार सुबह से किया जाएगा।
आईटीआई में दाखिला कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार गांधी वर्ग अनुदेशक ने बताया कि शनिवार को सायं के समय इंटरनेट बंद होने व तकनीकी खामी के कारण दाखिला पूर्ण नहीं हो सका इस कारण इसे बीच में ही रोकना पड़ा। शनिवार को अधर में रुका दाखिला सोमवार को फिर से किया जाएगा।