{"_id":"61f05351e68e7953ed795297","slug":"131-beat-corona-103-newly-infected-kaithal-news-knl970998191","type":"story","status":"publish","title_hn":"131 ने कोरोना को दी मात, 103 नए संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
131 ने कोरोना को दी मात, 103 नए संक्रमित
विज्ञापन
131 beat Corona, 103 newly infected
- फोटो : Kaithal
कैथल। मंगलवार को कोरोना ने एक महिला की जान ले ली। इसके साथ ही 103 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 131 कोरोना संक्रमित लोग ठीक भी हुए हैं। इस समय जिले में कोरोना के 1005 सक्रिय केस हैं। डीसी प्रदीप दहिया ने कहा कि जिले में सभी पीएचसी व सीएचसी केंद्रों पर टीकाकरण किया जा रहा है। जिन लोगों ने अभी तक वैक्सीन नहीं लगवाई है वे केंद्रों पर पहुंचकर टीकाकरण जरूर कराएं।
कोविड से पीड़ित जींद रोड स्थित मॉडल टाउन निवासी 67 साल की एक बुजुर्ग महिला की पंचकूला के सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा 103 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही 131 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है। 1005 सक्रिय केसों में से 931 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। 35 मरीजों का इलाज नागरिक अस्पताल कैथल, 1 मोहाली के निजी अस्पताल में, 4 मरीज का इलाज शाह अस्पताल, पीजीआई चंडीगढ़ में 19 मरीजों का, सिग्नस अस्पताल में 6, जीएमसी चंडीगढ़ में 1, करनाल के कल्पना चावला अस्पताल में 8 मरीजों का इलाज चल रहा है।
डीसी प्रदीप दहिया ने लोगों से कोविड नियमों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बताया कि जिले में 13 हजार 75 कोरोना के मरीजों में से 11 हजार 718 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 89.6 प्रतिशत है। पॉजिटिव रेट 3.3 प्रतिशत है तथा डेथ रेट 2.69 प्रतिशत है। होम आइसोलेशन में रह रहे 11213 व्यक्तियों में से 10153 ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को 4109 व्यक्तियों का हुआ टीकाकरण
डीसी प्रदीप दहिया ने बताया जिले में सभी पीएचसी व सीएचसी केंद्रों पर कोरोना रोधी वैक्सीन लगाई जा रही है। डीसी ने जिले के लोगों से अपील की है कि जिन व्यक्तियों ने अभी तक टीकाकरण नहीं करवाया है, वे स्वयं व अपने परिजनों का टीकाकरण अवश्य करवाएं। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 15 लाख 15 हजार 157 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 8 लाख 74 हजार 497 व्यक्तियों को पहली डोज, 6 लाख 37 हजार 432 व्यक्तियों को दूसरी डोज तथा 2928 को बूस्टर डोज दी जा चुकी है। मंगलवार को 4109 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया।