फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   1300 liters of milk destroyed in Kalayat

Kaithal News: कलायत में 1300 लीटर दूध नष्ट कराया

Sat, 03 Jan 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 03 Jan 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
1300 liters of milk destroyed in Kalayat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को कलायत में चल रहे एक दूध प्लांट पर छापेमारी कर गुणवत्ता के मानकों पर खरा न उतरने वाले और न ही पीने योग्य 1300 लीटर दूध को नष्ट करवा दिया। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. पवन चहल ने बताया कि मौके पर दूध के दो सैंपल लिए गए और पूरी मात्रा को फ्लश करवाया गया।

छापेमारी के दौरान प्लांट का मालिक और एक कर्मचारी मौजूद थे। डा. चहल ने कहा कि एक सप्ताह पहले उन्हें इस प्लांट के बारे में सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पूरी तरह से रेकी करने के बाद शुक्रवार सुबह 10:30 बजे नियोजित कार्रवाई की गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि मौके पर केवल दूध ही पाया गया; दूध से बने कोई उत्पाद नहीं थे। यह दूध अन्यत्र स्थानों पर बिक्री के लिए भेजा जा रहा था।
विज्ञापन


जांच में यह पाया गया कि यह दूध किसी भी दृष्टि से पीने योग्य नहीं था, इसलिए इसे नष्ट किया गया। डॉ. चहल ने बताया कि यह दूध किसी रासायनिक मिश्रण से तैयार किया गया था या नहीं, यह लिए गए सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। उन्होंने कहा कि नकली और मिलावटी खाद्य उत्पाद बनाने वालों पर विभाग की कड़ी नजर है। विभाग लगातार ऐसी जानकारियां एकत्र कर कार्रवाई करता है। डॉ. चहल ने चेतावनी दी कि ऐसे गैरकानूनी कार्य करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed