फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   124 corona patient discharge, 81 new case found today

124 मरीजों ने दी महामारी को मात, 81 संक्रमित मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
124 corona patient discharge, 81 new case found today
जिले में शनिवार को जहां 124 लोग कोरोना महामारी को मात देकर घर लौट गए हैं। वहीं 81 लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या कम नहीं हो रही। शनिवार को भी कोरोना से सात लोगों की मौत हो गई। इसमें से छह की मौत कैथल में और एक की मौत जिले से बाहर हुई है।
विज्ञापन

डीसी सुजान सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में अलग-अलग जगहों से कोरोना संक्रमित 81 नए केस सामने आए हैं। शनिवार को जिले के सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में कोरोना से 6 व्यक्तियों की मौत हो गई। जबकि 1 व्यक्ति की मौत जिले से बाहर हुई है। मृतकों में शामिल 55 वर्षीय किच्छाना निवासी महिला, 55 वर्षीय सांच निवासी पुरुष, 68 वर्षीय घग्गड़पुर निवासी पुरुष जिनका इलाज नागरिक अस्पताल में चल रहा था। इसी प्रकार 66 वर्षीय कैथल निवासी पुरुष तथा 23 वर्षीय ब्राह्मणीवाला निवासी पुरुष जिनका इलाज शाह अस्पताल तथा 69 वर्षीय कैथल निवासी महिला जिसका इलाज सिग्नस अस्पताल में इलाज चल रहा था। इसके अलावा 124 कोरोना मरीज ठीक होने उपरांत डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। नागरिक अस्पताल कैथल से 5, शाह अस्पताल से 4, सिगनस अस्पताल से 4 तथा होम आइसोलेशन में रहे 111 व्यक्तियों ने कोरोना को मात दी। जिले में 10 हजार 220 कोरोना के मरीजों में से 9 हजार 281 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब कोरोना के एक्टिव केस 683 रह गए है। अभी तक लिए गए 2 लाख 35 हजार 353 में से 2 लाख 24 हजार 407 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। जिले का रिकवरी रेट 90.8 प्रतिशत है।
विज्ञापन

जिले में 510 मरीज होम आइसोलेशन में है। इन लोगों से दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया जाता है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में होम आइसोलेशन में रह रहे व्यक्तियों को मेडिकल किट, आयुर्वेदिक दवाईयों की होम डिलीवरी की जा रही है। होम आइसोलेशन में रह रहे 8 हजार 641 व्यक्तियों में से 8 हजार 131 ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अभी तक 1 लाख 59 हजार 170 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 1 लाख 34 हजार 758 व्यक्तियों को पहली डोज तथा 24 हजार 412 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। अब स्टॉक के तौर पर 6 हजार 580 वैक्सीन उपलब्ध हैं, जिसमें से 3 हजार 290 कोविशिल्ड तथा 3 हजार 290 कोवैक्सीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed